फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   BJP combine went from nervous-Akhilesh

गठबंधन से घबरा गई है भाजपा-अखिलेश

Sat, 18 Feb 2017 10:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
अमर उजाला ब्यूरो, उरई Updated Sat, 18 Feb 2017 10:46 PM IST
विज्ञापन
BJP combine went from nervous-Akhilesh
टाउन हाल में जनसभा को संबोधित मुख्यमंत्री अखिलेश यादव। - फोटो : अमर उजाला
गठबंधन प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभा करने टाउन हाल पहुंचे मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शनिवार को पार्टी के काम बोलता है नारे को समझाते हुए भाजपा पर निशाना साधा। कहा कि समाजवादी सरकार ने लैपटॉप बांटे, समाजवादी पेंशन दी, कालपी हमीरपुर रोड का निर्माण कराया, बुंदेलखंड में पानी-बिजली की व्यवस्था भी की। भाजपा कोई एक काम बताए जो
विज्ञापन


उसने ढाई साल की सरकार में प्रदेश के लिए किया हो। भाजपा जब भी जुबान खोलेगी तो झूठ ही बोलेगी। दो चरणों के हुए चुनाव की ओर इशारा करते हुए बसपा पर निशाना साधा कि पत्थर वाली पार्टी तो मैदान से बाहर हो गई है।  मैदान में भीड़ का उत्साह देख मंच संभालते ही मुख्यमंत्री बोले कि साफ लग रहा है कि चौथे चरण में वोट डालने वालों से वोटिंग के दिन का
विज्ञापन


इंतजार बर्दाश्त नहीं हो रहा है। नोट बंदी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि पीएम ने अपने भाषण में बोला था कि इससे भ्रष्टाचार, आतंकवाद खत्म होगा और काला धन भी वापस आएगा। इन तीनों बातों में से तो कुछ हुआ नहीं बल्कि पूरे देश को लाइन में लगा दिया। कई लोगों की इसी लाइन में मौत हो गई, गर्भवती महिला ने लाइन में ही खजांची को जन्म दिया। प्रधानमंत्री ने
विज्ञापन
विज्ञापन


तो ऐसे लोगों के लिए कुछ नहीं किया लेकिन सपा सरकार ने उन्हें दो दो लाख रुपये जरूर दिए। रही बात काम की तो आगरा एक्सप्रेस वे ऐसा बनाया कि एक बार यदि पीएम भी उस पर चल जाएं तो वे गारंटी देते है कि पीएम भी साइकिल का ही बटन दबाएंगे। भाजपा गठबंधन से घबराई हुई है। जनता ने भाजपा को नकार दिया है। गुजरात वालों, यह दो दलों के साथ-साथ

दो युवाओं का वह गठबंधन है, जो सांप्रदायिक ताकतों को रोकने के लिए किया गया। कांग्रेस को सीटें इसलिए ज्यादा दीं, क्योंकि सपा बड़े दिल वाली पार्टी है। सपा की साइकिल पर जब कांग्रेस का पंजा लगा है तो अब उसकी रफ्तार थमने वाली नहीं है। भाजपा और बसपा ने बुंदेलखंड के लिए कभी कुछ नहीं किया। हमने पानी बिजली और सड़क दी।

बकौल अखिलेश उन्हें मौका नहीं मिला वर्ना वे तो चुनाव भी बुंदेलखंड से ही लड़ना चाहते थे। मुख्यमंत्री ने एक बार फिर से मायावती को बुआ कहते हुए कहा कि उनकी पार्टी का तो काम ही तमाम हो गया है। कहा कि पार्टी की सरकार बनने पर पेंशन की धनराशि 500 से बढ़ाकर 1000 रुपये, स्मार्ट फोन, स्कूलों में बच्चों को घी आदि की सुविधाएं दी जाएंगी। इस मौके पर सपा


प्रत्याशी महेंद्र कठेरिया, कालपी और माधौगढ़ से गठबंधन के प्रत्याशी उमाकांति सिंह व विनोद चतुर्वेदी जद यू प्रदेश अध्यक्ष सुरेश निरंजन, दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री हाजी इकबाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed