फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Bike riding miscreants looted cash from old age

बाइक सवार बदमाशों ने वृद्ध से पेंशन लूटी

Tue, 09 Jun 2020 11:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jun 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
Bike riding miscreants looted cash from old age
सिरसाकलार। बैंक से वृद्धावस्था पेंशन निकालकर घर लौट रहे वृद्ध से बाइक सवार दो युवकों ने झपट्टा मारकर 15 सौ रुपये छीन लिए और भाग गए। आसपास मौजूद लोगों ने पीछा भी किया। लेकिन लुटेरे पकड़ में नहीं आए।
विज्ञापन

सिरसाकलार थाना क्षेत्र के दमरास निवासी प्रताप सिंह भदौरिया ने मंगलवार को गांव स्थित आर्यावर्त बैंक से वृद्धावस्था पेंशन के 15 सौ रुपये निकाले और पैदल घर जा रहे थे। जैसे ही वह सड़क पर पहुंचे तभी पल्सर बाइक से आए दो युवकों ने उन्हें रोककर पूछा।
विज्ञापन

बाबा कहां जा रहे हो इसी बीच बदमाशों ने झपट्टा मारकर हाथ में लिए रुपये व पासबुक छीन ली। वृद्ध ने शोर मचाया तो बाइक सवार बदमाश भाग गए। ग्रामीणों ने काफी दूर तक पीछा किया। इस बाबत थानाध्यक्ष सौरभ सिंह का कहना है कि वृद्ध ने पासबुक में सिर्फ एंट्री कराई है और पैसे नहीं निकाले है। बदमाश पैसा समझकर पासबुक छीन ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed