फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Bike rider fell into the pond, a death

बाइक सवार तालाब में गिरे, एक की मौत

Wed, 22 Jun 2016 11:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
अमर उजाला ब्यूरो, उरई Updated Wed, 22 Jun 2016 11:05 PM IST
विज्ञापन
Bike rider fell into the pond, a death
पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। - फोटो : Demo pic
 शादी समारोह में शामिल होने के बाद साथी के साथ लौट रहे युवकाें की बाइक थाना क्षेत्र के गांव उदनपुरा गांव के पास मोड़ पर फिसल कर तालाब में जा गिरी। इससे बाइक चला रहे युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसके साथी को ग्रामीणाें ने बाहर निक ालकर सीएचसी में भर्ती कराया। यहां उसकी हालत गंभीर देखते हुए डाक्टर ने कानपुर रेफर कर दिया।    जानकारी के मुताबिक आटा थाना क्षेत्र
विज्ञापन


के गांव गढ़ा निवासी बलवीर वर्मा (30) पुत्र रामसनेही अपने साथी शास्त्री के साथ बाइक से मंगलवार की रात कदौरा थाना क्षेत्र के एक गांव में आयोजित शादी समारोह में शामिल होने गया था। लोगाें का कहना है कि रात भर दोनाें ने शराब पी। सुबह करीब चार बजे वहां से गांव आने के लिए बाइक से चल दिए। जब उनकी बाइक बुधवार की सुबह करीब 4:30 बजे कदौरा थाना क्षेत्र के गांव उदनपुरा गांव के पास
विज्ञापन


पहुंची तो बाइक चला रहे बलवीर ने मोड़ पर संतुलन खो दिया और दोनाें युवक बाइक समेत तालाब में जा गिरे।    इससे बलवीर की मौके पर ही तालाब में डूबने से मौत हो गई जबकि शास्त्री अचेत हो गया। वहां शौच के लिए जा रहे ग्रामीणाें ने जब तालाब में बाइक व युवकाें को देखा तो दोनाें को बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल शास्त्री को सीएचसी कदौरा में भर्ती
विज्ञापन
विज्ञापन


कराया। यहां उसकी हालत गंभीर देखते हुए उसे डाक्टर ने कानपुर रेफर कर दिया। पुलिस ने बलवीर के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की मौत की सूचना पाकर बदहवास परिजन मौके पर पहुंचे और रोने बिलखने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed