{"_id":"67b9f62f32c4d1d82b0cc9c6","slug":"bike-rider-father-died-due-to-vehicle-collision-daughter-injured-orai-news-c-224-1-ori1005-126176-2025-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार पिता की जान गई, पुत्री घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार पिता की जान गई, पुत्री घायल
Sat, 22 Feb 2025 09:37 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
Updated Sat, 22 Feb 2025 09:37 PM IST
विज्ञापन
कालपी। बेटी को प्रवेश पत्र दिलाने जा रहे ग्रामीण की बाइक में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इससे दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने दोनों को सीएचसी पहुंचाया। जहां पिता को मृत घोषित कर दिया गया। जबकि पुत्री की गंभीर हालत होने पर उसे मेडिकल कालेज रेफर कर दिया है।
चुर्खी थाना क्षेत्र के सिकरी रहमानपुर गांव निवासी गजेंद्र सिंह की 17 वर्षीय बेटी शिवानी महेवा के मदारी सिंह गुलजारी सिंह इंटर कालेज में इंटर की छात्रा है। सोमवार को उसका बोर्ड परीक्षा का पहला पेपर है। इसलिए शनिवार को गजेंद्र बाइक से उसे प्रवेश पत्र दिलाने स्कूल जा रहे थे। जैसे ही बाइक महेवा और गोराकला के बीच पहुंची तभी सामने से आ रहे किसी वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी।
इससे दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को सीएचसी पहुंचाया। जहां गजेंद्र को मृत घोषित कर दिया गया है। जबकि शिवानी की गंभीर हालत होने पर उसे उपचार के बाद मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया है। परिजनों ने बताया कि वह 10 बजे घर से निकले थे। उनके एक पुत्र शिवम है, जो राजस्थान में एक कंपनी में कार्यरत है। गजेंद्र खेती किसानी के साथ-साथ ट्रक भी चलाते थे। उसकी मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
पिता की मौत की जानकारी पर बेसुध हो गई शिवानी
कालपी। इंटर की परीक्षा में अच्छे अंक लाने के लिए वह मेहनत से पढ़ाई कर रही थी। सोमवार को पहला पेपर होने पर वह शनिवार को पिता से बोली कि आप खुद उसके साथ स्कूल चलो और उसका प्रवेश पत्र दिलवा लाओ। इस पर गजेंद्र शिवानी को लेकर स्कूल जा रहा था और हादसा हो गया। जैसे ही शिवानी को इसकी जानकारी हुई कि उसके पिता की मौत हो गई है, तो वह बेसुध हो गई। डॉक्टरों ने बताया कि उसको भी गंभीर चोटें आई हैं। इस वजह से वह दो दिन में ठीक नहीं हो पाएगी।