फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Bike rider dies in vehicle collision

वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

Fri, 20 Dec 2019 11:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 20 Dec 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
Bike rider dies in vehicle collision
एट (जालौन)। मजदूरी कर लौट रहे बाइक सवार युवक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे वह बाइक सहित खंती में गिर पड़ा और रात भर पड़ा रहने से उसकी मौत हो गई। बाइक सवार युवक हेलमेट नहीं लगाए था। सुबह राहगीरों ने शव पड़ा देख पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

एट थाना क्षेत्र के ग्राम पिंडारी निवासी शिवनाथ (45) पुत्र हीरालाल अहिरवार एट से मजदूरी कर गुरुवार की रात बाइक से अपने गांव पिंडारी जा रहा था तभी पीछे से अज्ञात वाहन ने एट के पास हाईवे पर उसकी बाइक में टक्कर मार दी। जिससे युवक घायल होकर रोड किनारे खंती में गिरकर लहूलुहान हो गया। हेलमेट न लगाने की वजह से सिर में गहरी चोट आई।
विज्ञापन

युवक के रात भर खंती में पड़े होने से और अधिक खून बहने से उसकी जान चली गई। सुबह के वक्त गुजर रहे राहगीरों ने शव पड़ा हुआ देखा तो सूचना पुलिस को दी मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा वही एट थाना अध्यक्ष अरुण कुमार तिवारी का कहना है कि टक्कर मारने वाले वाहन का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed