{"_id":"5a3020044f1c1b95188b96b5","slug":"bike-rider-bank-manager-dies-in-an-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में बाइक सवार बैंक मैनेजर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे में बाइक सवार बैंक मैनेजर की मौत
अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन
Updated Tue, 12 Dec 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
हादसे में क्षतिग्रस्त बाइक
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उरई के मोहल्ला राजेंद्र नगर में रहने वाले महेश सेंगर (55) कस्बा कोटरा की इलाहाबाद यूपी ग्रामीण बैंक की शाखा में मैनेजर के पद पर तैनात थे। मंगलवार शाम वह बैंक बंद होने के बाद बाइक से घर जा रहे थे। वह जैसे ही बाइक से कस्बा एट में नेशनल हाइवे स्थित एनटीपीसी प्लांट के पास पहुंची तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर मार दी। वह असंतुलित होकर सड़क पर गिर पड़े। इससे पहले की वह संभल पाते ट्रैक्टर के पीछे से तेज रफ्तार में आ रही कार ने उन्हें रौंद दिया।
विज्ञापन
हादसा होते ही ट्रैक्टर का चालक ट्रैक्टर लेकर भाग निकला। बाइक टकराने से कार क्षतिग्रस्त हो गई, जिससे वह बंद हुई और राहगीरों ने कार चालक को पकड़ लिया। राहगीर दौड़कर लहूलुहान हालत में पड़े महेश के पास पहुंचे, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। राहगीरों ने इसकी सूचना थाना पुलिस को दी। एट थाने में मौजूद सीओ कोंच व एट थानाध्यक्ष चंद्रशेखर दुबे घटना स्थल पर पहुंचे।
विज्ञापन