{"_id":"69c583b1d251aa8b000434fa","slug":"bike-collides-with-car-driver-dies-orai-news-c-224-1-ori1005-142157-2026-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: कार से टकराई बाइक, चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: कार से टकराई बाइक, चालक की मौत
विज्ञापन
फोटो - 33 अभिषेक कुमार की फाइल फोटो।
आटा (उरई)। झांसी-कानपुर नेशनल हाईवे पर बृहस्पतिवार की शाम चमारी बस स्टैंड के पास बाइक और तेज रफ्तार कार की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे के बाद चालक कार छोड़कर भाग गया। इस दुर्घटना में बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए था।
युवक की पहचान उसके पास से मिले आधार कार्ड से कानपुर के यशोदा नगर निवासी अभिषेक कुमार (34) के रूप में हुई है। अभिषेक विपरीत दिशा से बाइक पार कर रहा था। इसी दौरान उरई की ओर से आ रही कार से उसकी सीधी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए।
पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार को कब्जे में लेकर थाने में खड़ा करा दिया है। थाना प्रभारी अजय कुमार ने परिजनों को घटना की जानकारी दे दी है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यह हादसा विपरीत दिशा से वाहन चलाने के कारण हुआ। (संवाद)