{"_id":"58c9899a4f1c1bb66032baca","slug":"bike-collapse-maiden-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"खंदक में गिरी बाइक, युवती की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खंदक में गिरी बाइक, युवती की मौत
ब्यूरो, अमर उजाला जालौन
Updated Thu, 16 Mar 2017 12:06 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैलिया थानाक्षेत्र में एक तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर खंदक में गिर गई। हादसे में बाइक सवार युवक-युवती गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को गंभीर हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जालौन में भर्ती कराया गया। जहां युवती की मौत हो गई। जबकि युवक को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे। बताया जा रहा है कि बाइक युवती चला रही थी। तभी नियंत्रण बिगड़ जाने से हादसा हो गया।
विज्ञापन
कैलिया निवासी राहुल (20) क्षेत्र की ही युवती स्नेहा (18) के साथ जा रहा था। यह लोग मुख्य मार्ग पर पहुंचे ही थे कि बाइक अनियंत्रित होकर खंदक में जा गिरी। हादसा होते ही आसपास के लोग दौड़ पड़े और खंदक में पडे़ घायलों को बाहर निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जालौन में भर्ती कराया। जहां युवती की मौत को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। युवक को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। थानाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह यादव का कहना है कि हादसे के बारे में जानकारी की जा रही है। बाइक कौन चला रहा था, इस बारे में भी जानकारी की जाएगी।
विज्ञापन