{"_id":"5cf6b863bdec2207826ded03","slug":"bike-climbs-teenage-death-and-two-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइकें भिड़ीं, किशोर की मौत और दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइकें भिड़ीं, किशोर की मौत और दो घायल
Tue, 04 Jun 2019 11:59 PM IST
प्रशांत कुमार
अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन
अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Tue, 04 Jun 2019 11:59 PM IST
विज्ञापन
घर में बैठे अरविंद के गमगीन परिजन।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आटा थाना क्षेत्र के कहटा के पास सोमवार की देर रात दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। जिसमें एक बाइक पर सवार अरविंद (16) पुत्र नारायणदास उर्फ नरेला व उसका दोस्त दीपक (26) पुत्र लखन निवासी भड़रा डेरा थाना आटा व दूसरी बाइक सवार असलम (27) पुत्र महबूब खां निवासी सरीला घायल हो गए। हेलमेट न लगाए होने से सिर में चोट लगने से अरविंद कुमार की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
राहगीरों की सूचना पर पहुंची आटा थाना पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद घायल दीपक को ग्वालियर व असलम को कानपुर रेफर कर दिया। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जब अरविंद की मौत की सूचना परिजनों को मिली तो परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने बताया कि मृतक तीन भाई हैं। जिसमें अरविंद सबसे बड़ा था। जिसकी मौत से मां वीरवती व दो भाई सोनू व रोहित का रो रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन