फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Big B expressed concern over Bundelkhand's water crisis

बुंदेलखंड के जल संकट पर बिग बी ने जताई चिंता

Sun, 29 Sep 2019 12:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 29 Sep 2019 12:24 AM IST
विज्ञापन
Big B expressed concern over Bundelkhand's water crisis
शुक्रवार को केबीसी के शो में हिस्सा लेते जालौन जनपद के सौरभ। - फोटो : ORAI
उरई (जालौन)। इंडिया टुडे ग्रुप की वेबसाइट लल्लन टाप के संपादक सौरभ द्विवेदी को शुक्रवार रात बुंदेलखंड के जिस किसी व्यक्ति ने भी टीवी सेट पर बिग बी यानी अमिताभ बच्चन के साथ केबीसी में लाइफ लाइन के वक्त संवाद करते हुए देखा उसका सीना गर्व से चौड़ा हो गया। हो भी क्यों न, सौरभ जुड़े जो हैं बुंदेलखंड की माटी से। बकौल सौरभ, कौन बनेगा करोड़पति शो के दौरान उन्होंने बुंदेलखंड की पानी की समस्या पर जो शब्द कहे थे कि यहां पानी की कमी के कारण ही धान की पैदावार न के बराबर होती है और घरों में चावल सिर्फ तीज त्योहार पर ही पकते हैं, उस बात से अमिताभ बच्चन भी पानी की समस्या पर चिंतित तो दिखे पर समय की कमी के कारण उनसे इस पर कुछ विशेष चर्चा नहीं हो सकी।
विज्ञापन

सौरभ ने बताया कि वह बुंदेलखंड में जन्मे हैं और वहीं की सबसे बड़ी समस्या पानी से अच्छी तरह वाकिफ है। पानी कभी वहां के किसानों की फसलों को सुखा देता है तो कभी बाढ़ की शक्ल लेकर उसे बहा भी देता है। बिग बी से तो इस बारे में अधिक चर्चा नहीं हो सकी लेकिन जल संरक्षण की मुहिम से जुड़ी केबीसी की प्रतिभागी अमला से जरूर बुंदेलखंड की समस्या पर चर्चा हुई और उनसे पानी की समस्या को खत्म करने के लिए कहा है। सौरभ का कहना है कि हम थोड़ी सी सफलता पर ही घमंड से चूर हो जाते हैं, लेकिन अमित जी से बात करते हुए तनिक भी नहीं लगा कि वे ऐसी शख्सियत हैं जिसे दुनिया महानायक कहती है। वाकई अमिताभ इस उम्र में भी ऊर्जा से भरपूर हैं।
विज्ञापन

जनपद जालौन स्थित चमारी गांव के मूल निवासी सौरभ से जब उस पल के बारे में बात की गई तो उनके पास अमिताभ की तारीफ के लिए शब्द कम पड़ गए। बकौल सौरभ, शो के अंतिम वक्त की मुलाकात में जब बिग बी से उनके बारे में कहा कि वे तो स्वयं ही लल्लन टॉप हैं तो बिग बी ने जवाब में जोर का ठहाका जरूर लगाया। बता दें कि सौरभ को कौन बनेगा करोड़पति शो के लिए बतौर विशेषज्ञ के एक लाइफ लाइन में मदद के लिए चयनित किया गया है। रविकांत द्विवेदी के बेटे सौरभ की शुरुआती शिक्षा जनपद में हुई। यहीं के शिशु मंदिर से शिक्षा की शुरुआत की फिर जुगल देवी इंटर कालेज, कानपुर से इंटरमीडिएट और स्नातक उरई रामनगर स्थित डीवीसी कालेज से किया। इस वक्त लल्लन टॉप के संपादक के पद पर कार्यरत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed