फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   bhaarat hum sabako jaan se pyaara geet saraaha gaya

भारत हम सबको जान से प्यारा गीत सराहा गया

Wed, 16 Oct 2019 12:51 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 16 Oct 2019 12:51 AM IST
विज्ञापन
bhaarat hum sabako jaan se pyaara geet saraaha gaya
उरई (जालौन) में हुई समूह ज्ञान प्रतियोगिता में गीत प्रस्तुत करती झांसी की टीम। - फोटो : ORAI
उरई (जालौन)। भारत विकास परिषद की बुंदेलखंड प्रांत की प्रांतीय सामूहिक ज्ञान प्रतियोगिता बीकेडी एल्ड्रिच पब्लिक स्कूल में हुई। जिसमें झांसी, ललितपुर, जालौन जनपद की 12 शाखाओं की आठ टीमों ने भाग लिया। भारत हम सबको जान से प्यारा गीत को जमकर सराहा गया।
विज्ञापन

हिंदी व संस्कृत में आयोजित समूह ज्ञान प्रतियोगिता में लोकमान्य तिलक इंटर कालेज झांसी ने पहला, महारानी लक्ष्मीबाई इंटर कालेज झांसी ने दूसरा व ऐवनेजर पब्लिक स्कूल कोंच ने तीसरा स्थान पाया। मुख्य अतिथि परिषद के राष्ट्रीय मंत्री भारत भूषण जुनेजा ने विजेताओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि विजयी टीम को हार मिलता है, जबकि अन्य टीमों को निराश नहीं होना चाहिए बल्कि यह सोचना चाहिए कि कमी कहां रह गई। वहां अच्छे ढंग से प्रस्तुति देनी है।
विज्ञापन

प्रांतीय अध्यक्ष अजय इटौरिया ने बताया कि इस प्रतियोगिता के माध्यम से बच्चों के अंदर राष्ट्रवाद की भावना का संचार होता है। आज की प्रतियोगिता की विजेता टीम 20 अक्तूबर को बनारस में होने वाली रीजन स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने जाएगी। इस दौरान जीवनराम गुप्ता, एमएस गुप्ता, राजेश जैन, संतोष गुप्ता ने निर्णायक की भूमिका अदा की। इस दौरान रानी अग्रवाल, नीता गुप्ता, सुविधा इटौरिया, शशि सोमेंद्र सिंह, संतोषी गुप्ता, प्रभास खंडेलवाल झांसी, विजय रावत, अमरेंद्र दुबे कोंच, राजेश निगौतिया, भूपेंद्र, रीतेश तरसौलिया, ब्रजकिशोर, पवन, राघवेंद्र, लक्ष्मणदास, रश्मि शुक्ला, अनिल कुचया, महावीर सरावगी, अवधेश, सीताराम मौजूद रहे। संचालन संतोष गुप्ता ने किया।

उरई (जालौन) में हुई भारत विकास परिषद की ओर से आयोजित प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल के सदस्य।

उरई (जालौन) में हुई भारत विकास परिषद की ओर से आयोजित प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल के सदस्य। - फोटो : ORAI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed