फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Betwa river again buries when water is released from Matatila dam

माताटीला बांध से पानी छोड़े जाने पर बेतवा नदी फिर उफनाई

Mon, 24 Aug 2020 12:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 24 Aug 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
Betwa river again buries when water is released from Matatila dam
मुहम्मदाबाद/कोटरा। भारी बारिश की वजह से माताटीला बांध से रविवार सुबह फिर 134 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया। जिससे नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ने लगा है। वहीं प्रशासन ने सभी नदी पट्टी के गांवों में चेतावनी जारी कराकर बाढ़ चौकियों के अधिकारियों व कर्मचारियों को 24 घंटे अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं। एसडीएम सत्येंद्र कुमार का कहना है कि फिलहाल खतरे की स्थिति नहीं है, लेकिन एहतियातन सभी जिम्मेदारों को अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

रविबार सुबह एक बार फिर माताटीला बांध से बेतवा में 134 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया। जिससे बेतवा नदी का जलस्तर फिर से बढ़ने लगा है। रविवार सुबह बेतवा का जल स्तर 111.51 था, जो दोपहर बाद अचानक बढ़कर 116.47 पर पहुंच गया। बेतवा में बाढ़ की आशंका के चलते नगर पंचायत अध्यक्ष आशाराम अग्रवाल ने कस्बा में लाउडस्पीकर के जरिए चेतावनी जारी कराई है कि लोग नदी के आसपास न जाएं, साथ ही कोटरा थाना प्रभारी शीतांशु पटेल के साथ दरोगा राजेश कुमार ने बेतवा तट से सभी को दूर रहने को कहा है। वहीं मुहम्मदाबाद क्षेत्र से नदी पट्टी के गांवों में चेतावनी जारी करा दी गई है वहीं निचले इलाके में रहने वालों लोगों को भी चेतावनी दी गई है। अधिकारियों का कहना है कि खतरे का निशान 122.66 मीटर है, इसलिए फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है, सभी अलर्ट पर है।
विज्ञापन

यमुना का जलस्तर स्थिर, चौकियां अलर्ट
कालपी। कस्बे में रविवार को यमुना नदी का जलस्तर स्थिर बना रहा। संभावित बाढ़ के खतरे से निपटने के लिए प्रशासन एवं पुलिस कर्मचारियों के द्वारा सतर्कता बढ़ा दी गई है। केंद्रीय बाढ़ नियंत्रण केंद्र के स्थल प्रभारी रूपेश कुमार ने बताया कि रविवार को यमुना का जलस्तर 98.30 मीटर मापा गया है। यमुना का जलस्तर स्थिर है। खतरे का लाल निशान 108 मीटर पर है। यमुना के आसपास के गांवों में पुलिस एवं राजस्व विभाग की टीमों ने नागरिकों को सचेत रहने के लिए जागरूक किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed