{"_id":"592723064f1c1b7e4e535c40","slug":"before-tilak-absconding-with-della-girlfriend","type":"story","status":"publish","title_hn":"तिलक से पहले दूल्हा प्रेमिका के साथ फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तिलक से पहले दूल्हा प्रेमिका के साथ फरार
अमर उजाला जालौन
Updated Fri, 26 May 2017 12:01 AM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुठौंद थाना क्षेत्र में युवक तिलक से ठीक एक दिन पहले प्रेमिका के साथ फरार हो गया। प्रेमिका के घरवाले जब बेटी को तलाशते हुए युवक के घर पहुंचे तो मामले का खुलासा हुआ। उधर, लड़की वालों को इसकी जानकारी हुई तो युवक के घर आ धमके। देर शाम तक युवक के घर पर तीनों पक्षों में पंचायत चलती रही। काफी देर तक हंगामे की भी स्थिति बनी रही। पुलिस का कहना है कि फिलहाल कोई तहरीर नहीं मिली है। यदि शिकायत आई तो कार्रवाई भी की जाएगी।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक हाजीपुर गांव में एक युवक का शुक्रवार को तिलक चढ़ना था। घर पर मेहमानों की भीड़ थी और समारोह की तैयारियां चल रही थी। इसी बीच युवक की प्रेमिका के घरवाले वहां जा पहुंचे और बेटी को भगा ले जाने का आरोप लगाकर हंगामा करने लगे। पिता और भाई फोन लगाने लगे, लेकिन युवक से बात नहीं हो सकी। नाते, रिश्तेदारों के यहां भी पता किया गया, पर युवक का कुछ पता नहीं चला।
विज्ञापन
इस पर समारोह की तैयारियां जहां की तहां रुक गईं। इसी दौरान किसी ने जहां से युवक की शादी तय थी, वहां जानकारी दे दी। इस पर वे लोग भी हाजीपुर गांव पहुंच गए। देर शाम तक तीनों पक्ष आपस में बैठकर मामले का हल निकालने में लगे रहे। बीच-बीच में कई बार तीखी झड़पें भी हुईं। पुलिस का कहना है कि मामला जानकारी में आया तो हैं, पर तहरीर नहीं आई है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन