फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Before the vote to make a sound system : DM

मतदान से पहले तक दुरुस्त कर लें व्यवस्था: डीएम

Mon, 16 Nov 2015 10:54 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, उरई
ब्यूरो/ अमर उजाला, उरई Updated Mon, 16 Nov 2015 10:54 PM IST
विज्ञापन
Before the vote to make a sound system : DM
मतदान से पहले सभी व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के लिए जिलाधिकारी ने सोमवार
विज्ञापन
को चुनाव प्रभारियों की बैठक ली। बैठक में निर्देश दिए कि सभी तैयारियां पहले से ही दुरुस्त कर ली जाएं। किसी भी हाल में चुनाव कार्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि मतपत्रों को पर्याप्त संख्या में छपवाया जाए। मतदान के दौरान मतपत्रों की कमी नहीं होनी चाहिए।

बैठक में जिलाधिकारी रामगणेश ने कहा कि निर्वाचन कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। कोषाधिकारी को पंचायत चुनाव में लेखा अधिकारी का दायित्व सौंपा गया है। जिलाधिकारी ने उन्हें निर्देश दिए कि सभी प्रत्याशियों का लेखा-जोखा दुरुस्त रखें। कौन प्रत्याशी कितने रुपये खर्च कर रहा है इस पर कड़ी निगरानी होनी चाहिए। वाहन व्यवस्था का

दायित्व एआरटीओ एके त्रिपाठी को दिया गया है। पिछली बार 56 सेक्टर बनाए गए थे जबकि इस बार 80 सेक्टर बने हैं। इसलिए इस बार अधिक वाहनों की आवश्यकता होगी। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि वाहनों की व्यवस्था पहले से कर लें। चुनाव की सारी स्टेशनरी जिले में ही छप रही है। इसकी प्रगति पर उप निर्वाचन अधिकारी एसपी सिंह ने बताया कि स्टेशनरी

की जिम्मेदारी कृषि प्रसार अधिकारी को दी गई है। स्टेशनरी  मंगलवार को कार्यालय में आ जाएगी। इसके साथ ही बैठक में जिला पंचायत राज अधिकारी को मतपेटियों की व्यवस्था भी दुरुस्त रखने के लिए कहा गया। डीएम ने कहा कि जो मतपेटियां खराब हैं, उन्हें सही कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed