उरई। लावारिस व लापता बच्चों के मामले में सभी को संवेदनशीलता बरतनी चाहिए। ऐसे मामलों में रुटीन से हटकर कुछ अलग किए जाने की जरूरत है। बच्चों के संरक्षण के प्रति अपने दायित्वों को नियमानुसार निर्वाहन करने की जरूरत है। यह बात पुलिस लाइन सभागार में आयोजित बाल कल्याण कार्यशाला में एसपी डॉ. सतीश कुमार ने कही।
एसपी ने जिले के बाल कल्याण अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ कार्यशाला का आयोजन पुलिस लाइन सभागार में किया। उन्होंने बाल कल्याण समिति के सदस्यों किशोर न्याय बोर्ड, जिला प्रोबेशन कार्यालय, जिला बाल संरक्षण इकाई के अधिकारियों व कर्मचारियों को किशोर न्याय अधिनियम के प्रावधानों के बारे में जानकारी दी और कहा कि आपसी समन्वय स्थापित कर बेहतर टीम वर्क करें। लापता बच्चों को उनके माता पिता तक पहुुंचाएं। इसके अलावा उन्हें नियमानुसार, समिति के समक्ष पेश करें और विभिन्न पहलुओं पर तुरंत पहल करें। एसपी ने महिला थानाध्यक्ष को सार्थक योगदान देने को कहा। इस दौरान सीओ सिटी संतोष कुमार, महिला थानाध्यक्ष नीलेश कुमारी, महिला शक्ति टीम प्रभारी रानी गुप्ता, 181 से नीतू सिंह आदि मौजूद रहीं।