फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Be careful walking in the fog, the bridge ahead is broken.

Jalaun News: वाहनों की कतार से अटका रेल फाटक, दो ट्रेनें फंसींं

Fri, 21 Nov 2025 01:29 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 21 Nov 2025 01:29 AM IST
विज्ञापन
Be careful walking in the fog, the bridge ahead is broken.
फोटो-20-आटा रेलवे क्रासिंग पर खड़े वाहन। स्रोत-ग्रामीण
उरई। वाहनों की कतारों के चलते गुरुवार को आटा-इटौरा रेलवे क्रासिंग दो बार बंद नहीं सकी। इसके चलते दो एक्सप्रेस ट्रेनों को रोक दिया। बाद में रेल कर्मचारियों और आरपीएफ ने कमान संभाली तब जाकर ट्रेनों को निकाला जा सका। इसके बाद भी जाम से वाहन जूझते रहे।
विज्ञापन

आटा-इटौरा रेलवे क्रासिंग नंबर 189 पर रोड खराब होने की वजह से मरम्मत का काम चल रहा था। इसी बीच कानपुर की ओर से आ रही उद्योगनगरी एक्सप्रेस क्रॉसिंग बंद न होने की वजह से खड़ी हो गई। बाद में मौके पर रेल कर्मियों ने जाम को खुलवाया, तब जाकर क्रॉसिंग बंद हुई। इसके चलते उद्योगनगरी एक्सप्रेस पांच मिनट तक खड़ी रही।
विज्ञापन

इसके अलावा बरौनी से ग्वालियर जाने वाली छपरा मेल भी क्रॉसिंग बंद न होने की वजह से खड़ी हो गई। मौके पर मौजूद आरपीएफ के दरोगा अनिल कुमार सिंह ने जाम को खुलवाया तब जाकर छपरा मेल रवाना हो सकी। इसके चलते ट्रेन पांच मिनट तक खड़ी रही। आरपीएफ इंस्पेक्टर अभिषेक कुमार ने बताया कि स्टेशन अधीक्षक राजीव कौशिक की सूचना पर फोर्स को भेजा गया था। ट्रेन यातायात सुचारू किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed