फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   BCC Kadaura won the match

बीसीसी कदौरा ने जीता उद्घाटन मैच

Mon, 03 Jan 2022 12:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jan 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
BCC Kadaura won the match
कदौरा। बड़ा गांव के सिद्ध बाबा के मैदान पर प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ किया गया। पहला मैच 106 रन से बीसीसी कदौरा की टीम ने जीत लिया।
विज्ञापन

बीसीसी कदौरा के कप्तान अंकुर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। इसमें टीम के कसीम ने 54 व फैसल खान ने ताबड़तोड़ पांच गेंद में चार छक्कों व एक चौके की मदद से शानदार 28 रन बनाए। इसके साथ टीम ने 15 ओवर में 161 रन का स्कोर खड़ा कर दिया। इटौरा के गेंदबाज राशिद ने तीन विकेट झटके। जवाब में इटौरा की शुरुआत खराब हुई। पूरी टीम नौ ओवर दो गेंद में 55 रनों पर सिमट गई। बीसीसी कदौरा के कसीम को मैन ऑफ दा मैच दिया गया। अंपायर सत्यम तथा अमित रहे। स्कोरिंग चरण सिंह व अरुण कुमार ने की। टूर्नामेंट का शुभारंभ जिला पंचायत सदस्य ज्ञान सिंह, किसान मोर्चा के जिला मंत्री गौरव उपाध्याय और देवेंद्र सिंह ने संयुक्त रूप से किया। भरत सिंह, बालेंद्र कुमार, प्रदीप निषाद, महेश बाबा, अंकित सिंह कौशल, दिलशाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed