{"_id":"633b362ff56f9a191540d94b","slug":"babus-who-have-been-frozen-for-three-years-or-more-will-be-removed-orai-news-knp721546071","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन वर्ष या उससे अधिक समय से जमे बाबू हटाए जाएंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन वर्ष या उससे अधिक समय से जमे बाबू हटाए जाएंगे
विज्ञापन
उरई। जिले में एक ही पटल पर तीन साल अथवा उसके अधिक समय से जमे हुए हैं, तो उनको हटाया जाएगा। इस संबंध में सोमवार को जिलाधिकारी ने आदेश जारी कर दिया है। कई बाबुओं के लंबे समय से जमे होने की बात
जिले के दौरे पर आए उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य की बैठक के दौरान उठी थी।
उपमुख्यमंत्री शनिवार को विकास भवन के लक्ष्मीबाई सभागार में समीक्षा बैठक कर रहे थे।
उस दौरान उनके संज्ञान में लाया गया कि जिले में कई ऐसे विभाग हैं जिनमें कई बाबू कई सालों से एक ही पटल पर जमे हैं। उन्होंने बैठक के दौरान निर्देश दिए कि जिन कार्यालयों, विभागों में तीन वर्ष से अधिक अवधि से कर्मचारियों के पटल परिवर्तन नहीं किए गए हैं उनका स्थानांतरण किया जाए।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिया है कि यदि तबादला नीति के अनुरूप तबादला कर दिया गया है लेकिन उनसे उसी पटल पर काम लिया जा रहा है तो उनका भी पटल परिवर्तन करें।