{"_id":"578a70114f1c1ba64e13f9fb","slug":"at-32-5-million-plans-to-start-from-10-august","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिले सवा तीन करोड़, योजना 10 अगस्त से शुरू ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिले सवा तीन करोड़, योजना 10 अगस्त से शुरू
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
Updated Sat, 16 Jul 2016 11:04 PM IST
विज्ञापन
रुपया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आंगनबाड़ी केंद्रों से हौंसला पोषण योजना का संचालन 10 अगस्त से शुरू हो रहा है। इसके लिए शासनादेश जारी हो गया है। योजना के लिए सवा तीन करोड़ का बजट भी रिलीज कर दिया है। बजट मिलने से तैयारियां और तेज हो गई है। योजना में गर्भवती महिलाओं को भोजन दिया जाएगा। उन्हें दोपहर के खाने के साथ मौसमी फल मिलेगा। अति कुपोषण के शिकार बच्चों को भोजन के साथ घी, फल, स्नैक्स
और पौष्टिक पका हुआ भोजन मिलेगा। प्रभारी डीपीओ कमलेश कुमार मौर्या ने बताया कि कुपोषण की रोकथाम व गर्भवती महिलाओं के पोषण स्तर में सुधार लाने के लिए आंगनबाड़ी केंद्रों पर समेकित पोषण कार्यक्रम के तहत हर रोज पका हुआ भोजन दिया जाएगा। इसके अलावा आयरन की एक गोली रोज खिलाई जाएगी। भोजन के साथ दूध दही व फल भी मिलेगा। अति कुपोषण के शिकार बच्चों को भी हौंसला
पोषण योजना में शामिल किया गया है। इन बच्चों को दूध, के साथ घी व मौसम के फल भी दिए जाएगा। दलिया व हलुआ भी पका कर खिलाया जाएगा। घर के लिए सांय काल मौसमी फल व स्नैक्स दिया जाएगा। योजना के संचालन का कार्यक्रम प्रमुख सचिव आलोक रंजन ने तय कर दिया है। विभाग के पास जो आदेश आया है उसके मुताबिक जनपद में 10 अगस्त को योजना का शुभारंभ हो जाएगा। इसके
विज्ञापन
लिए शासन से बजट भी जारी कर दिया गया है। तीन करोड़ 25 लाख रुपये का बजट आया है जो ग्राम पंचायत वार एएनएम व प्रधान के संयुक्त बैंक खाता में हस्तांतरित किया जाएगा। बजट प्राप्त होने से तैयारियां और तेज हो गई है।
सवा करोड़ आएगा एक माह में खर्च
हौंसला पोषण योजना का संचालन 10 अगस्त से शुरू हो जाएगा। जनपद में तकरीबन 1800 आंगबाड़ी केंद्र है। माना जा रहा है कि इसमें सवा करोड़ रुपये प्रतिमाह खर्च होगा।