{"_id":"62a0f2699a975876505b1e20","slug":"asha-and-sangini-will-also-get-ayushman-benefit-orai-news-knp701350678","type":"story","status":"publish","title_hn":"आशा और संगिनी को भी मिलेगा आयुष्मान भारत योजना का लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आशा और संगिनी को भी मिलेगा आयुष्मान भारत योजना का लाभ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उरई। आशा कार्यकर्ता और आशा संगिनी को अब आयुष्मान भारत योजना का लाभ मिलेगा। इस योजना के तहत पांच लाख रुपये तक के मुफ्त इलाज की सुविधा दी जाएगी। सीएमओ डॉ. एनडी शर्मा ने बताया कि आशा और संगिनी की सूची तैयार कर शासन को भेजी जाएगी।
सीएमओ ने बताया कि इस संबंध में शासन से पत्र प्राप्त हुआ है। पत्र के मुताबिक आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना व मुख्यमंत्री जन आरोग्य अभियान के तहत आशा कार्यकर्ता, संगिनी व उनके परिवार को पांच लाख रुपये तक के निशुल्क इलाज की सुविधा उपलब्ध कराई जानी है। जिले में 1221 आशा और 47 आशा संगिनी हैं।
आयुष्मान योजना के डीपीसी डॉ. आशीष झा ने बताया कि योजना के तहत जिले में 105042 लाभार्थी परिवार हैं। इन परिवारों के लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड के जरिये संबद्ध निजी और सरकारी अस्पताल में भर्ती होकर पांच लाख तक का इलाज करवाने की सुविधा उपलब्ध है।