{"_id":"690cfbb040583560b8051239","slug":"as-the-temperature-dropped-by-four-degrees-the-cold-increased-and-people-took-out-their-warm-clothes-orai-news-c-224-1-ori1005-136575-2025-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: चार डिग्री तापमान गिरते ही बढ़ी सर्दी, लोगों ने निकाले गर्म कपड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: चार डिग्री तापमान गिरते ही बढ़ी सर्दी, लोगों ने निकाले गर्म कपड़े
विज्ञापन
फोटो - 01 कंबल की दुकान में खरीदारी करते लोग। संवाद
उरई। मौसम ने अचानक करवट ली है। बुधवार की तुलना में गुरुवार को तापमान में चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। बुधवार को जहां न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस था, वहीं गुरुवार को यह गिरकर 15 डिग्री पर पहुंच गया। तापमान में आई इस तेजी से गिरावट के बाद सर्दी ने दस्तक दे दी है। सुबह-शाम गलन बढ़ गई है और लोगों ने गर्म कपड़े निकाल लिए हैं।
शहर में सुबह धुंध की हल्की परत दिखी और ठंडी हवाओं ने लोगों को रजाई-कंबल की याद दिला दी। दफ्तर और स्कूल जाने वालों को सुबह की ठिठुरन ने परेशान किया। वहीं, चाय की दुकानों और अलाव के आसपास लोगों की भीड़ बढ़ गई है। नगर के निवासी विनोद अवस्थी ने बताया कि कल तक तो मौसम सामान्य था, लेकिन आज ठंडी हवा ने कंपकंपी छुड़ा दी।
वहीं, छात्रा सोनम गुप्ता ने कहा कि वह प्रतिदिन साइकिल से सुबह कॉलेज जाती हैं लेकिन आज जाना मुश्किल हो गया है, हवा में गलन बहुत है। मौसम विशेषज्ञ कुलदीप गुप्ता का कहना है कि नवंबर के दूसरे सप्ताह तक सर्दी का असर और बढ़ेगा। इस दौरान सुबह-शाम कोहरे की संभावना भी रहेगी। सर्दी बढ़ने से लोगों ने गर्म कपड़े पहनना शुरू कर दिया है। बाजारों में भी गर्म कपड़ों की खरादीरी बढ़ गई है। लोगों का कहना है कि पहले तो अक्तूबर के दूसरे ही सप्ताह में सर्दी की शुरुआत होने लगती थी। लेकिन अब तो नवंबर में हो रही है।