फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Applications of tokens issued from the number of middlemen will be canceled

बिचौलियों के नंबर से जारी टोकन के आवेदन होंगे निरस्त

Fri, 24 Jul 2020 12:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jul 2020 12:18 AM IST
विज्ञापन
Applications of tokens issued from the number of middlemen will be canceled
उरई। कृषि यंत्रों में मिल रही छूट का लाभ लेने के लिए कई बिचौलियों ने अपने मोबाइल नंबरों से योजनाओं में आवेदन कर दिया है। भनक लगते ही कृषि अधिकारियों ने जांच के आदेश दिए है, जांच के बाद इन सभी आवेदनों को निरस्त किया जाएगा। कृषि उप निदेशक आरके तिवारी ने बताया कि योजनाओं में जो टोकन जनरेट हुए है और वह किसानों के नहीं है, उन सभी आवेदनों को निरस्त किया जाएगा।
विज्ञापन

बता दें कि शासन किसानों की आय बढ़ाने के लिए विभिन्न योजनाएं संचालित कर रहा है। जिसमें एक योजना कृषि यंत्रों में छूट से जुड़ी है। योजना के अंतर्गत किसानों को कृषि उपकरण जैस, टिलर, सीडल, हस्त चालित स्प्रैयर, रिजर, मल्टीक्राप थ्रेसर आदि की खरीद पर भारी छूट दी जा रही है। इस छूट में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए इसमें ऑनलाइन पंजीयन प्रक्रिया शुरू की गई थी। जिसमें किसान किसी भी जनसुविधा केंद्र से आवेदन कर अपना टोकन जनरेट कर सकता है।
विज्ञापन

टोकन मिलने के बाद ही किसान को योजनाओं का लाभ दिया जा सकेगा, लेकिन शिकायतें आ रही है कि कई बडे़ माफियाओं ने इस योजनाओं में भ्रष्टाचार का ग्रहण लगा दिया है। जिससे इन योजनाओं का लाभ किसानों की जगह बिचौलियों को मिल रहा है। इस बिचौलियों पर शिकंजा कसने के लिए कृषि विभाग के अधिकारियों ने सख्त कदम उठाए हैं। कृषि उप निदेशक आरके तिवारी ने बताया कि जिन योजनाओं में टोकन सीधे किसानों के मोबाइल नंबरों ने जनरेट नहीं हुए है उन सभी आवेदन को निरस्त कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीलरों पर भी कसा जाएगा शिकंजा
कृषि उप निदेशक ने बताया कि शिकायतें मिल रही है, कि कुछ डीलर कृषि यंत्रों में मिल रही छूट का लाभ लेने के लिए फर्जी आईडी लगाकर अपने मोबाइल नंबर से टोकन जनरेट कर लेते हैं, जिससे छूट का लाभ किसानों को नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने बताया कि ऐसे डीलरों को चेतावनी के साथ साथ गोपनीय जांच भी कराई जा रही है, जिन्होंने अपना मोबाइल नंबर डाल कर योजना में छूट के लिए टोकन प्राप्त किया है। जांच रिपोर्ट के बाद सभी डीलरों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed