{"_id":"118b5c11083274877efbaf2ffbe41075","slug":"annual-color-scattered-culture-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वार्षिकोत्सव में बिखरे संस्कृति के रंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वार्षिकोत्सव में बिखरे संस्कृति के रंग
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
Updated Sun, 14 Feb 2016 11:21 PM IST
विज्ञापन
मिशन कान्वेंट जूनियर हाईस्कूल का वार्षिकोत्सव हर्षोल्लास रविवार को
विज्ञापन
सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच हुआ। समारोह में विद्यालय के छात्र-छात्राओं
ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित दर्शकों का मन मोह
लिया। मुहल्ला चुर्खीबाल स्थित मिशन कान्वेंट जूनियर हाईस्कूल में सपा
युवजन सभा के जिलाध्यक्ष सिद्धार्थ यादव के मुख्य आतिथ्य में वार्षिकोत्सव
का
आयोजन किया गया। इसमें छात्र-छात्राओं ने धनुष यज्ञ, रावण-वाणासुर संवाद, लक्ष्मण-परशुराम संवाद क्त्रसंतिवीर एकांकी, हास्य एकांकी आदि विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम में मुख्य से लक्ष्मण-परशुराम संवाद को सराहा गया। तो वहीं, राम द्वारा धनुष भंग कर सीता के साथ विवाह करने के दृश्य की भी दर्शकों
ने सराहना की। क्रांतिवीर एकांकी के माध्यम से छात्रों ने दर्शकों के हृदय को देशप्रेम की भावना से ओतप्रोत कर दिया। इससे पूर्व मुख्य अतिथि ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण तथा दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम का संचालन अनिल कुमार मिश्र ने किया। इस मौके पर कृष्णवीर सिंह सेंगर, प्रवीण कुमार सक्सेना, साधना कुशवाहा, आंचल सक्सेना, कविता कुशवाहा आदि सहित सैंकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित रहे।