{"_id":"5da224f58ebc3e93a170d052","slug":"anna-cattle-seen-on-the-streets-action-will-be-taken-bdo-orai-news-knp519304869","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़कों पर दिखे अन्ना हो होगी कार्रवाई: बीडीओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़कों पर दिखे अन्ना हो होगी कार्रवाई: बीडीओ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कदौरा। गोशालाओं की स्थिति व अन्य विकास कार्यों की समीक्षा के लिए बीडीओ अतिरंजन सिंह ने ब्लाक परिसर में हुई खुली बैठक में अधीनस्थों को निर्देश दिए कि सड़कों व गांवों में अन्ना दिखे तो जिम्मेदार सचिवों पर कार्रवाई की जाएगी।
शनिवार को ब्लाक परिसर में खुली बैठक हुई, जिसमें बीडीओ ने कहा कि नोडल अधिकारी धीरज साहू ने आदेश दिया है कि रबी की फसल से पहले ब्लाक क्षेत्र की समस्त गोशालाएं संचालित हो जानी चाहिए और सड़कों व गांव में अन्ना मवेशी न दिखाई दें। साथ ही ऐसे पशुपालकों की सूची बनाएं जो अपने मवेशियों को दूध निकालने के बाद अन्ना छोड़ देते हैं। उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।
बीडीओ ने मनरेगा की भौतिक प्रगति का कार्य धीमा देख कर सचिवों को तेजी लाने की चेतावनी दी और प्रधानमंत्री आवासों जिनकी दो- दो किश्तें जारी हो चुकी है उनको जल्द से जल्द निर्माण पूरा कराने के निर्देश दिए। बीडीओ ने बताया कि ब्लाक क्षेत्र में 22 स्थायी व 26 अस्थायी गौशालाएं हैं और अन्ना मवेशियों के खाने पीने की व्यवस्था ग्राम पंचायत स्तर पर की जा रही है।
विज्ञापन
जिसके लिए चार सदस्यीय टीम भी बनाई गई है, जो समय-समय पर गोशालाओं की व्यवस्था परखेगी। बैठक में शिवकुमार गुप्ता, असित रंजन, जेई प्रवीण द्विवेदी, अरविंद पाल, भानू प्रताप सिंह, जुझार सिंह, अमित मिश्रा, महेंद्र सिंह सहित बड़ी संख्या में सचिव तकनीकी सहायक व रोजगार सेवक एनआरएलएम के कर्मी व समूह की महिलाएं मौजूद रही।