फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Anna cattle ruined twenty bigha crop

अन्ना मवेशियों ने बीस बीघा फसल बर्बाद की

Mon, 18 Nov 2019 12:45 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 18 Nov 2019 12:45 AM IST
विज्ञापन
Anna cattle ruined twenty bigha crop
मुहम्मदाबाद में खेतों में अन्ना मवेशी फसल चरते - फोटो : ORAI
मुहम्मदाबाद। किसानों की लिए मुसीबत का सबब बने अन्ना मवेशियों ने शनिवार की रात डकोर थाना क्षेत्र के मुहम्मदाबाद व कुठौंदा में आधा दर्जन किसानों के खेतों में खड़ी मटर की फसल चट कर ली। सुबह किसान खेतों में पहुंचे तो अपनी बर्बाद फसल देखकर परेशान हो गए। किसानों ने आरोप लगाया कि अस्थायी गोशालाएं तो बनी दी गई है लेकिन उनकी देखरेख की कोई जिम्मेदारी नहीं ले रहा है। जिसकी वजह से मवेशी अन्ना घूम रहे हैं।
विज्ञापन

शनिवार की रात मुहम्मदाबाद के रामस्वरुप की दो बीघा, रामदास, खेमचंद्र की दस बीघा मसूर, कुठौंदा के रामहेत की चार बीघा, रियाज खान की दो बीघा, धर्मेंद्र की तीन बीघा मटर को अन्ना मवेशी बर्बाद चट कर गए। इन किसानों ने बताया कि अन्ना मवेशियों पर रोक नहीं लग पा रही है। उन्होंने अन्ना मवेशियों से अपने खेतों को बचाने के लिए तारबाड़ी भी कर रखी है। इसके बावजूद मवेशियों का झुंड आकर फसलों को बर्बाद कर रहा है। पिछले दिनों इस क्षेत्र पचास से ज्यादा लोगों के खिलाफ डकोर पुलिस ने एफआईआर भी दर्ज की थी। इसके बाद किसानों ने तो अपने मवेशी बांध लिए लेकिन इसके बावजूद अन्ना मवेशियों पर लगाम नहीं लग सकी है।
विज्ञापन

किसान पूरन वर्मा का कहना है कि गोशालाओं बनने से हम लोगों को लगा था कि कुछ राहत मिलेगी लेकिन गोशाला की देखरेख में कोई नहीं रहता है। इसके चलते मौका पाकर अन्ना मवेशियों का झुंड बाहर आकर फसलों को बर्बाद कर रहा हैं। एकाध किसान इन मवेशियों के झुंड को रोकने में सक्षम नहीं होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसान अमरचंद्र का कहना है कि इसके पहले तिलहन की फसल अन्ना मवेशी बर्बाद कर चुके हैं। किसी तरह उन्होंने मटर,मसूर आदि की बुवाई की है। अब पूरी तरह से खेतों में पौधा नहीं निकल पाया है और इन मवेशियों ने फसलों को बर्बाद करना शुरु कर दिया है। उन्होंने कहा कि इन अन्ना मवेशियों को रोकना का पुख्ता इंतजाम किया जाए।

बीडीओ डकोर सुदामा शरण कहते हैं कि वैसे तो अधिकांश गांवों में गोशालाएं बनवा दी गई हैं, जो थोड़ी बहुत कमियां है, उसे भी पूरा कराया जा रहा है। वे सोमवार को गांव जाकर देखेंगे, जहां कमी होगी, उसे पूरी कराएंगे। अन्ना मवेशियों को रोकने की पूरी कोशिश की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed