फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Anna cattle put brake on the speed of four trains

चार ट्रेनों की रफ्तार में अन्ना मवेशियों ने लगाया ब्रेक

Sun, 29 Sep 2019 12:27 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 29 Sep 2019 12:27 AM IST
विज्ञापन
Anna cattle put brake on the speed of four trains
रनिया रेलवे क्रॉसिंग के पास रेलवे ट्रैक पर घूमते अन्ना मवेशी - फोटो : ORAI
उरई (जालौन)। ट्रेन संचालन में लगातार बाधक बन रहे अन्ना मवेशियों ने शनिवार को चार ट्रेनों की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया। इससे जहां यात्रियों को परेशानी हुई। वहीं रेलवे प्रशासन को भी खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। आए दिन ट्रैक पर घूम रहे अन्ना मवेशियों के कटने की घटनाओं पर रेलवे लगाम लगाने में नाकाम साबित हो रही है।
विज्ञापन

झांसी-कानपुर रेलवे ट्रैक पर सबसे पहले झांसी की ओर से झारखंड जाने वाली मालगाड़ी अन्ना मवेशी के टकराने से बची। शनिवार सुबह 9.45 बजे जैसे ही मालगाड़ी के चालक वीके पाल ने ट्रैक पर अन्ना मवेशी देखे तो रिनियां रेलवे क्रासिंग के पहले ही मालगाड़ी को रोक दिया। इसके बाद चालक ने कीमैन ज्ञान सिंह की मदद से ट्रैक से अन्ना मवेशियों को हटाया। इसके चलते करीब 15 मिनट मालगाड़ी खड़ी रही।
विज्ञापन

इसके बाद 10.27 बजे मुंबई से गोरखपुर जाने वाली ट्रेन नंबर 12542 संत कबीर नगर एक्सप्रेस जब अजनारी रोड रेलवे क्रासिंग से गुजर रही थी, तभी अन्ना जानवरों का झुंड ट्रैक पर आ गया। जब तक चालक ने ट्रेन रोकी, तब तक दो मवेशी इंजन में फंस गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि इंजन का प्रेशर पाइप टूटकर गिर गया। इसके कारण संत कबीर नगर एक्सप्रेस भी 15 मिनट तक खड़ी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीसरी घटना 12.40 बजे अजनारी रोड रेलवे क्रासिंग पर झांसी पैंसेजर ट्रेन के समय पर घटी। यहां दो अन्ना मवेशी पैसेंजर ट्रेन से टकरा गए। ट्रेन दस मिनट खड़ी रही। ट्रेन चालक एसके सचान ने मशक्कत के बाद मवेशियों को ट्रैक से हटाया।

चौथा मामला दोपहर 2.17 बजे का है। जब मुंबई से छपरा जाने वाली जनसाधारण एक्सप्रेस अजनारी रोड रेलवे क्रासिंग से गुजर रही थी, तभी दो दर्जन से अधिक अन्ना मवेशियों का झुंड ट्रैक पर दिखाई दिया। ट्रेन चालक वीके श्रीवास्तव ने हार्न बजाया, लाइट भी जलाई लेकिन मवेशी नहीं हटे। तब चालक ने ट्रेन रोककर गेटमैन विपिन की मदद से मवेशियों को हटाया। इस दौरान दस मिनट ट्रेन खड़ी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed