फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Anna cattle graze 11 bigha crop

अन्ना मवेशियों ने चर ली 11 बीघा फसल

Wed, 16 Oct 2019 12:54 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 16 Oct 2019 12:54 AM IST
विज्ञापन
Anna cattle graze 11 bigha crop
आटा में मवेशी द्वारा चरी गई फसल - फोटो : ORAI
आटा (जालौन)। क्षेत्र के ग्राम अजनारा में सोमवार रात अन्ना जानवरों ने एक बार फिर कहर बरपाया और किसानों की धान की 11 बीघा फसल पूरी तरह से नष्ट कर दी है। जिससे किसानों में आक्रोश है। आक्रोशित किसानों ने मुआवजे की मांग कर प्रशासन पर अनदेखी का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार अजनारा गांव में रात के वक्त अन्ना जानवरों ने खेतों में घुसकर संतोष कुमार की एक बीघा, विजय कुमार की तीन बीघा, सुरेंद्र की एक बीघा, प्रदीप कुमार व लाखन की 2-2 बीघा, मूलचंद्र की तीन बीघा और दादी की दो बीघा की धान की फसल पूरी तरह से चर कर बर्बाद कर दी।
विज्ञापन

किसानों का कहना है कि हम दिन रात अन्ना जानवरों से खेतों की रखवाली करते हैं, लेकिन नजर चूकते ही अन्ना जानवर कहर बरपा देते है। कहने को तो ग्राम अजनारा में गोशाला है, लेकिन चहारदीवारी न होने के कारण अन्ना जानवर बाहर निकल आते हैं और हमारी फसलों को बर्बाद कर देते हैं। अन्ना जानवरों से मुक्ति के लिए जिम्मेदारों को भी अवगत कराया है पर किसी ने भी सुध नहीं ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed