फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Anju maternal uncle said that she has been troubling him till date

Anju Nasrullah Love Story: अब नाना का आया बड़ा बयान, कहा- उसके पिता और अंजू की हरकतों ने शर्मसार किया, बचपन...

Thu, 27 Jul 2023 10:35 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, जालौन
अमर उजाला नेटवर्क, जालौन Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 27 Jul 2023 10:35 AM IST
सार

राजस्थान के अलवर जिले के भिवाड़ी से पाकिस्तान गई अंजू की जिंदगी पूरी तरह बदल गई है। अंजू ने धर्म परिवर्तन कर अपना नाम फातिमा रख लिया है। दावा किया जा रहा है कि अंजू उर्फ फातिमा ने अपने प्रेमी नसरुल्लाह के साथ निकाह कर लिया है। दोनों खैबर पख्तूनख्वा के दीर बाला जिले में साथ रह रहे हैं। 

विज्ञापन
Anju maternal uncle said that she has been troubling him till date
Anju Nasrullah Love Story - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जालौन के माधौगढ़ में अंजू के पाकिस्तान जाने के फैसले को लेकर ननिहाल सहित गांव के लोगों में नाराजगी है। वहीं पाकिस्तान के नसरूल्लाह से निकाह की खबर सुन परिजन कोसते हुए कहने लगे कि छोटी सी उम्र से ही अंजू परिजनों को परेशान करती थी। आज तक परेशान करती चली आ रही है।
विज्ञापन


अंजू का जन्म कैलोर निवासी नाना अध्यापक सीताराम के घर हुआ। प्राइमरी से लेकर कक्षा आठवीं तक की पढ़ाई नाना ने कराई। अंजू के चचेरे मामा रोशनलाल का कहना है कि अंजू के नाना सीताराम कुरौती के जूनियर हाईस्कूल स्कूल में प्रधानाध्यापक पद पर तैनात थे। 
विज्ञापन


कभी-कभी अंजू नाना के साथ साइकिल से कुरौती जाती थी। उन्होंने बताया कि अंजू के पिता गया प्रसाद टेकनपुर ग्वालियर के बौना गांव में सिलाई का काम करते थे। पिता ने ईसाई धर्म अपना लिया। जिससे वह गया प्रसाद थामस व उनकी पत्नी सुलोचना थामस बन गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन




पिता ने अंजू की शादी धूमधाम से की। गया प्रसाद के ससुराल में ईसाई धर्म अपनाने पर परिवार के लोग नाराज हो गए। अंजू चार बहनें व एक भाई है। अंजू की ननिहाल में भी ईसाई धर्म अपनाने को लेकर नाराजगी है।

राजस्थान के अलवर जिले के भिवाड़ी से पाकिस्तान गई अंजू की जिंदगी पूरी तरह बदल गई है। अंजू ने धर्म परिवर्तन कर अपना नाम फातिमा रख लिया है। दावा किया जा रहा है कि अंजू उर्फ फातिमा ने अपने प्रेमी नसरुल्लाह के साथ निकाह कर लिया है। दोनों खैबर पख्तूनख्वा के दीर बाला जिले में साथ रह रहे हैं। दोनों का वीडियो शूट भी सामने आया था, जिसमें नसरुल्लाह के साथ अंजू काफी खुश नजर आ रही है। फेसबुक पर मिले पाकिस्तानी नागरिक नसरुल्लाह से प्यार,  पाकिस्तान जाना और फिर धर्म बदलकर प्रेमी से शादी करने वाली अंजू उर्फ फातिमा की जिंदगी छह दिन में पूरी तरह बदल गई है। 
 

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 25 जुलाई को अंजू ने अपना धर्म बदल लिया था। जिसके बाद उसने अपना नाम फातिमा रख लिया। इसी दिन दोनों ने जिला और सत्र न्यायाधीश डीआइजी मालकुंद की अदालत में शादी कर ली थी। हालांकि, अंजू अभी भी यही कह रही है कि उसने नसरुल्लाह से शादी-निकाह नहीं किया है, वह जल्द ही भारत लौटेगी।

चार वर्ष पहले फेसबुक पर हुई थी प्रेमी से दोस्ती

दोनों का वीडियो शूट हुआ था वायरल
इससे पहले अंजू और नसरुल्लाह का एक वीडियो शूट भी सामने आया था। वीडियो में दोनों एक हरे-भरे बगीचे में नजर आ रहे हैं। दोनों एक दूसरे का हाथ पकड़कर इंजॉय करते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो में अंजू काफी खुश नजर आ रही है। इस वीडियो को लेकर दावा किया गया कि ये अंजू और नसरुल्ला का प्री वेडिंग शूट है।

दरअसल, फेसबुक से पाकिस्तानी युवक से दोस्ती होने के बाद महिला पाकिस्तान से भारत आई सीमा हैदर की तरह भारत से मूल रूप से जालौन निवासी दो बच्चों की मां अपने प्रेमी से मिलने पाकिस्तान पहुंच गई। जैसे ही इसकी जानकारी पुलिस लगी तो रविवार की देर रात सुरक्षा एजेंसियों ने उसके घर पर जाकर पूछताछ की। 



 

जानकारी पर पता चला कि वह पति के साथ राजस्थान में रह रही थी। मार्च में वह माधौगढ़ आई थी। माधौगढ़ कोतवाली क्षेत्र के कैलोर गांव निवासी अंजू (34) राजस्थान के भिवाड़ी में अपने पति अरविंद व दो बच्चों के साथ रह रही थी। उसके 15 वर्ष की एक बेटी व छह वर्ष का एक बेटा है। दोनों भिवाड़ी स्थित एक कंपनी में काम करते थे। 

 

अंजू ने अपनी बहन को फोन पर बताया कि वह लाहौर में है। अंजू की शादी वर्ष 2007 में बलिया निवासी अरविंद के साथ हुई थी। अंजू की चार वर्ष पहले अपने पाकिस्तानी प्रेमी नसीरुल्ला से दोस्ती हुई। इसके बाद दोस्ती प्यार में तब्दील हो गई। प्रेमी के बार-बार बुलाने पर अंजू पाकिस्तान चली गई।

 

कैलोर पहुंची सुरक्षा एजेंसियों ने परिजनों से की पूछताछ
अंजू के पाकिस्तान जाने की सूचना जैसे ही परिजनों को लगी तो रविवार की रात एलआईयू व कोतवाली पुलिस कैलोर गांव पहुंची और परिजनों से बातचीत करते हुए अंजू के बारे में जानकारी की। पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा के डीर जिले के रहने वाले नसरुल्ला से फेसबुक पर दोस्ती होने के बाद अंजू वीजा बनवाने के बाद 21 तारीख को पाकिस्तान पहुंची थी। सीमा केस के बीच अंजू का प्यार के लिए सरहद पार करना चर्चा का विषय बना है।

 

अंजू व अरविंद के बीच रहता है विवाद
अंजू व अरविंद की शादी वर्ष 2007 में हुई थी। शादी के बाद दोनों आराम से रह रहे थे। लेकिन तीन चार वर्ष से दोनों में विवाद चल रहा था। इसी बीच वह फेसबुक के माध्यम से लाहौर निवासी नसरुल्ला के संपर्क में आ गई। दोस्ती प्रेम में परिवर्तित होने पर वह उसके बुलाने पर पाकिस्तान चली गई। वह अभी खैबर प्रांत के मालाकंड जिले में है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed