फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Angry women created ruckus at the sub-centre due to power cut

Jalaun News: बिजली कटौती से गुस्साई महिलाओं ने उपकेंद्र पर काटा हंगामा

Sat, 24 Jun 2023 11:15 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 24 Jun 2023 11:15 PM IST
विज्ञापन
Angry women created ruckus at the sub-centre due to power cut
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कदौरा।
क्षेत्र के परौसा विद्युत उपकेंद्र में शनिवार दोपहर उस समय हंगामा मच गया, जब परौसा की 50 से अधिक महिलाएं व बच्चों ने पहुंचकर कब्जा जमा लिया और हंगामा करने लगीं। महिलाओं के हंगामा करने की जानकारी उपकेंद्र में मौजूद कर्मियों ने बिजली अधिकारियों और पुलिस को दी। सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष अजय कुमार सिंह ने महिलाओं को शांत कराते हुए आश्वासन दिलाया की बिजली समय से मिलेगी।
गिरजा देवी, सुनीता, सुशीला, कृष्णा देवी, विनीता, रामा देवी, राधा, रेखा, श्याम सुंदरी,नीलम आदि महिलाओं ने आरोप लगाया कि विगत दो सप्ताह से बिजली सप्लाई नहीं आ रही और कर्मचारी फोन नहीं उठाते हैं। जबकि इसी उपकेंद्र से बागी, उदनपुर, इकौना, खुटमिली, इटौरा बावनी, रैला, जमरेही सहित बीस से अधिक गांवों की आपूर्ति होती है। एसडीओ राजेश पटेल ने बताया कि लोड के चलते मशीनों में दिक्कत आ रही है। कल रात में मशीन फुंक गई है जिसको सही करवाया जा रहा है। जल्द आपूर्ति बहाल होगी।
विज्ञापन


जल संस्थान की मोटर फुंकी दो दिन से पानी को तरस रहे बाशिंदें
कोटरा। कस्बा के 33 केवी लाइन में फाल्ट आ जाने के कारण जल संस्थान की दोनों मोटर खराब हो गई। इससे कस्बा में पीने के पानी की सप्लाई दो दिन से ठप पड़ी हुई है। लोग बूंद बूंद पानी को परेशान हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कस्बा कोटरा की पेयजल आपूर्ति के लिए जल संस्थान की दो मोटर पेयजल आपूर्ति के लिए लगाई गई हैं पर विभागीय कर्मचारियों की उदासीनता के कारण इनका रखरखाव ठीक से नहीं किया जा रहा है। बीते दो दिनों से 33 केवी लाइन में फाल्ट आ जाने के कारण जल संस्थान की दोनों मोटर खराब हो गई हैं। इससे कस्बा की पेयजल आपूर्ति ठप गई है।
वैसे तो नगर पंचायत अध्यक्ष सियासरण व्यास द्वारा दो टैंकरों द्वारा कस्बा में पानी की सप्लाई की जा रही है पानी का टैंकर पहुंचते ही मोहल्ला के लोग बाल्टी डिब्बा लेकर दौड़ते हैं देखते ही देखते 10 या 15 मिनट में टैंकर खाली हो जाता है। कस्बा की निवासी विनोद कुमार स्वामी ने बताया कि जल संस्थान की लापरवाही के चलते लोगों को पीने के पानी की परेशानी हमेशा झेलनी पड़ रही है।
जल संस्थान के कर्मचारी जानबूझकर अनदेखी करते हैं। पूर्व सभासद अनीश ने बताया कि जल संस्थान में कोई स्थाई ऑपरेटर नहीं है इससे ट्यूबवेल का संचालन ठीक ढंग से नहीं हो पाता है। इसके चलते आए दिन कुछ न कुछ गड़बड़ी हो जाती है और कस्बा की पेयजल आपूर्ति प्रभावित होती हैं। दो दिन से जल संस्थान की मोटर खराब हो जाने से इन दिनों कस्बा में पेयजल आपूर्ति बंद पड़ी हुई है।
एसडीओ को बताई कस्बे में बिजली की बदहाली
कोटरा। कस्बा कोटरा में बिजली की समस्या को लेकर नगर पंचायत अध्यक्ष सियाशरण व्यास सभासदों के साथ बिजली पावर हाउस पहुंचे। यहां मौजूद बिजली विभाग के एसडीओ अशोक मौर्य को उन्होंने कस्बा की बिजली की बदहाली बताई।

अध्यक्ष ने बताया कि एट पावर हाउस से जोड़ने वाली कोटरा की केबल आए दिन खराब हो जाती है इससे एक दो दिन तक कोटरा की बिजली आपूर्ति बंद हो जाती है। गर्मी के मौसम को देखते हुए लोग परेशानी उठाते हैं। बिजली की आपूर्ति बंद हो जाने से लोगों को पानी के लिए परेशान होना पड़ता हैं। एसडीओ ने कहा कि 33 केवी लाइन के लिए बराबर प्रयास जारी है। जल्द इस समस्या का समाधान किया जाएगा। लोगों ने पावर हाउस में तैनात कर्मचारियों पर फोन न उठाने का आरोप लगाा। एसडीओ ने कहा कि आगे ऐसी समस्या नहीं रहेगी। इस दौरान सभासद समीर पठान, रोहित रठा, राजू पांचाल, विनोद स्वामी, जीतू गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article