फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   And hold each other 's hand one

थामा एक-दूजे का हाथ

Wed, 16 Dec 2015 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो जालौन
अमर उजाला ब्यूरो जालौन Updated Wed, 16 Dec 2015 11:58 PM IST
विज्ञापन
And hold each other 's hand one
गहोई समाज का सामूहिक विवाह महायज्ञ धूमधाम से मनाया गया। सबसे पहले शहर में भव्य वर यात्रा निकाली गई। वर यात्रा मुख्य मार्गों से होते हुए कार्यक्रम स्थल डीएवी इंटर कालेज पहुंची। द्वारचार की रस्में पूरी होने पर वरमाला कार्यक्रम हुआ। बाद में अग्नि को साक्षी मानकर सात फेरे लेकर 14 जोड़ों ने एक दूजे का हाथ थामा।
विज्ञापन



कार्यक्रम की शुरूआत में सबसे पहले डीएवी इंटर कालेज से भव्य यात्रा शुरू हुई, जो माहिल तालाब, घंटाघर, शहीद भगत सिंह चौराहा से गोपालगंज होते हुए फिर से कार्यक्रम स्थल पर पहुंची। यहां पर कार्यक्रम आयोजक राधेलाल गुप्ता, युद्धवीर सिंह कंथरिया, धीरेंद्र अग्रवाल आदि ने वर यात्रा का फूल मालाओं से स्वागत किया।
विज्ञापन



वहीं कन्या पक्ष द्वारा द्वार चार की रस्में पूरी की गईं। इसके बाद जोड़ों ने एक दूसरे को वरमाला पहनाकर अपना जीवनसाथी बनाया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्यमंत्री सुरेंद्र मोहन अग्रवाल, जिलाधिकारी रामगणेश आदि ने नव विवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देकर उनके सुखमय वैवाहिक जीवन की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन



इसके  बाद सात फेरों की रस्म पूरी की गई। इस तरह गहोई समाज के 14 जोड़े वैवाहिक बंधन में बंध गए। नवविवाहित जोड़ों को कार्यक्रम आयोजकों द्वारा उपहार स्वरुप गृहस्थी से संबंधित सामान भी भेंट किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि सुरेद्र मोहन अग्रवाल ने कहा कि समाज द्वारा आयोजित किया गया यह कार्यक्रम बहुत ही सराहनीय है।


 इससे समाज में फैली कुरीतियों पर अंकुश तो लगता ही है, साथ ही शादी समारोहों में होने वाली फिजूलखर्ची भी रुकती है। जिलाधिकारी रामगणेश ने कहा कि इस तरह के आयोजन होेते रहने चाहिए। इससे गरीब तबके के लोगों को अपनी बेटियों की शादी का ज्यादा बोझ नहीं उठाना पड़ता।



यह सराहनीय पहल है। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष उदयन पालीवाल, पूर्व पालिकाध्यक्ष विजय चौधरी, संजय कुरेले, सदर विधायक दयाशंकर वर्मा, सभासद गीता गेड़ा, इंजीनियर अजय इटौरिया, विपिन सेठ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed