फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   An FIR filed after suspension will also be returned

निलंबन के बाद दर्ज एफआईआर भी होगी वापस

Sat, 30 Nov 2019 11:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 30 Nov 2019 11:57 PM IST
विज्ञापन
An FIR filed after suspension will also be returned
कोंच (जालौन)। पराली जलाने के मामले में मृत महिला किसानों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के मामले में लेखपाल के निलबंन के बाद अब बाकी के किसानों को भी जल्द राहत मिलेगी। एसडीएम अशोक कुमार ने बताया कि आरोपी लेखपाल की रिपोर्ट के आधार पर जिन चार किसानों के खिलाफ पराली जलाने का मामला दर्ज किया गया था, उसकी जांच कराई गई है। जिसमें उनके खेतों पर भी पराली जलाए जाने के कोई अवशेष नहीं मिले हैं। लिहाजा उन पर दर्ज एफआईआर भी जल्द से जल्द खत्म कराई जाएगी।
विज्ञापन

बता दें कि तीन दिन पूर्व ग्राम कुदरा खुर्द के छह किसानों के खिलाफ लेखपाल चंद्र प्रकाश साहू की रिपोर्ट पर पराली जलाने का मामला दर्ज किया गया था। इनमें से दो महिला किसान गेंदारानी व ढकेली की करीब दस वर्ष पूर्व मृत्यु भी हो चुकी थी। किसानों ने लेखपाल पर फर्जी एफआईआर दर्ज कराने का आरोप लगाया था। मामला प्रकाश में आने पर एसडीएम ने लेखपाल चंद्रप्रकाश को निलंबित कर दिया था।
विज्ञापन

इसके बाद एक जांच टीम बनाकर उसे गाटा संख्या 146 के निरीक्षण के लिए भेजा गया। निरीक्षण में गई टीम को पराली जलाने के कोई अवशेष उक्त गाटा संख्या के खेतों में नहीं मिले। लिहाजा एसडीएम ने चारों किसान राजकुमार, जयप्रकाश, अशोक कुमार व दिनेश पर दर्ज एफआईआर को भी वापस लेने का फैसला लिया है। कोंच इंस्पेक्टर एलएन त्रिपाठी ने बताया कि दो एक दिन में ही मामले में एफआर लगाकर उसका नंबर सभी पीड़ित किसानों को दे दिया जाएगा। जिससे वे दोषमुक्त माने जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed