फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   ambulance,hospital,police,woman,CMO

ईमानदार एंबुलेंस स्टाफ सीएमएस ने किया पुरस्कृत

Thu, 23 Dec 2021 11:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 23 Dec 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
ambulance,hospital,police,woman,CMO
एंबुलेंस स्टाफ को पुरस्कृत करते सीएमएस डॉ एके त्रिपाठी। - फोटो : ORAI
उरई। ईमानदार एंबुलेंस स्टाफ को सीएमएस ने गुरुवार को पुरस्कृत किया। डकोर के पास एक व्यक्ति के बेहोशी की हालत में सड़क पर पड़े होने की सूचना एंबुलेंस नंबर 108 को मिली। इस पर एंबुलेंस पायलट महीप यादव व ईएमटी आलोक कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने बेहोशी की हालत में पड़े व्यक्ति को एंबुलेंस से जिला अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया।
विज्ञापन

एंबुलेंस स्टाफ ने अचेतावस्था में मिले व्यक्ति की जेब से मिले 44 हजार रुपये इमरजेंसी में तैनात डॉक्टर और फार्मासिस्ट के सुपुर्द किए। एंबुलेंस स्टाफ की इस ईमानदारी पर जिला महिला अस्पताल के सीएमएस डॉ एके त्रिपाठी ने एंबुलेंस स्टाफ की सराहना कर उन्हें पुरस्कार स्वरूप एक हजार रुपये नगद दिए। इस दौरान एंबुलेंस सेवा के क्षेत्रीय प्रबंधक दिनेश सिंह, जिला प्रभारी सुजीत यादव, प्रोग्राम मैनेजर मनीष पांडे, मोहित सिंह आदि मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed