{"_id":"58f111924f1c1b9106cf62bd","slug":"ambedkar-was-the-messiah-of-dalit-exploited","type":"story","status":"publish","title_hn":"दलितों-शोषितों के मसीहा थे अंबेडकर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दलितों-शोषितों के मसीहा थे अंबेडकर
अमर उजाला जालौन
Updated Fri, 14 Apr 2017 11:44 PM IST
विज्ञापन
शहर में अंबेडकर जयंती पर निकली शोभायात्रा।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती जिले में धूमधाम से मनाई गई। इस मौके पर कहीं शोभायात्रा निकाली गई तो कहीं गोष्ठी हुई। इस दौरान बाबा साहब के बताए रास्ते पर चलने का संकल्प भी दिया गया। कई स्वयंसेवी संगठनों ने कैंप लगाकर मरीजों का जांच कराकर दवाइयां दी। जिला अस्पताल में मरीजों को फल बांटे।
विज्ञापन
विकास भवन सभागार मेें डीएम संदीप कौर की मौजूदगी में अंबेडकर जयंती मनाई गई। सीडीओ एसपी सिंह, एसडीएम अक्षय त्रिपाठी, नगर मजिस्ट्रेट अनिल मिश्रा भी मौजूद रहे। भाजपा ने अंबेडकर जयंती समरसता दिवस के रूप में मनाई। इस मौके पर चौ. चरण सिंह इंटर कालेज में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा ने कहा कि बाबा साहब दलितों, शोषितों व वंचितों के मसीहा थे।
विज्ञापन
सांसद भानुप्रताप वर्मा, नगर अध्यक्ष अरुण गुप्ता, जिलाध्यक्ष उदयन पालीवाल, ब्रजभूषण सिंह, अनिल बहुगुणा, भगवती शुक्ला, अवध शर्मा भी मौजूद रहे। उधर, समाजवादी पार्टी ने जिला कार्यालय में अंबेडकर जयंती पर कार्यक्रम का आयोजन किया। सपा जिलाध्यक्ष वीरपाल सिंह यादव, मानसिंह वर्मा, वीरेंद्र सिंह, केके प्रजापति, पवनकांत रायक्वार, पुष्पेंद्र यादव, दीपक दीक्षित, राजीव शर्मा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
कांग्रेसियों ने अंबेडकर चौराहा स्थित बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसकेे बाद पार्टी कार्यालय में गोष्ठी की। सत्यपाल शर्मा, रेहान सिद्दीकी, श्याम सुंदर, आशीष चतुर्वेदी, राजीव नारायन मिश्रा, दीपांशु समाधिया भी मौजूद रहे। दलित संघर्ष मोर्चा ने भी विचार गोष्ठी चुर्खी रोड स्थित कार्यालय में आयोजित की। पंकज सहाय, नरेंद्र प्रताप सिंह, अंशुमन सिंह सेंगर भी मौजूद रहे।
अंबेडकर जयंती पर भारत विकास परिषद ने रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के लिए निशुल्क प्याऊ खोला। अजय इटौरिया, शाखा अध्यक्ष अनिल कुचया, राघवेंद्र कनकने, राजकुमार, डीके तिवारी, स्टेशन मास्टर एमपी वर्मा, अजय महतेले, रवंीद्र गुप्ता, रीतेश तरसौलिया, युद्धवीर कंथरिया, आशीष सेठ, सुधांशु भी मौजूद रहे। अंबेडकर विद्यालय अकबरपुर इटौरा में अंबेडकर जयंती मनाई गई। ग्राम प्रधान अमित द्विवेदी इतिहास ने अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस मौके पर विधायक गौरीशंकर ने खिचड़ी भोज का शुभारंभ किया। आदित्य तिवारी, रमेश गौतम, राजेश्वरी आदि मौजूद रहे।
भाकपा माले ने भी संगठन कार्यालय में कार्यक्रम आयोजित किया। इस अवसर पर विजय भारती, राजीव वर्मा, रामदेव, श्याम बाबू, देवीदीन, कमलेश दुबे, मंगल सिंह आदि मौजूद रहे। रविदास विकास संस्थान ने भी संस्थान कार्यालय में जयंती मनाई। अयोध्या प्रसाद, भास्कर अवस्थी, दयाशंकर, मुन्नालाल अहिरवार, रघुवर दयाल मौजूद रहे।