{"_id":"68d19c62fc6bd691ba033746","slug":"alshifa-and-sneha-were-awarded-for-scoring-good-marks-orai-news-c-224-1-ori1005-134960-2025-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: अच्छे अंक लाने पर अलशिफा व स्नेहा पुरस्कृत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: अच्छे अंक लाने पर अलशिफा व स्नेहा पुरस्कृत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोंच। नगर पालिका द्वारा संचालित कस्बे के कमला नेहरू बालिका इंटर कॉलेज में सोमवार को रामश्री देवी नगाइच महिला कल्याण समिति की ओर से मेधावी छात्राओं को सम्मानित किया गया। इसमें अच्छे अंक प्राप्त करने वाली दो छात्राओं हाईस्कूल की अलशिफा व इंटरमीडिएट की स्नेहा वर्मा को पालिकाध्यक्ष प्रदीप गुप्ता ने पांच-पांच हजार रुपये की चेकें व प्रशस्ति पत्र देकर पुरस्कृत किया ।
रामश्री देवी नगाइच महिला कल्याण समिति के पदाधिकारियों ने कहा, इस सम्मान का उद्देश्य छात्राओं को पढ़ाई के प्रति और अधिक प्रोत्साहित करना है, ताकि वे शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़कर समाज का नाम रोशन कर सकें। पालिकाध्यक्ष ने कि आज के समय में बेटियों का पढ़ाई में आगे आना बेहद जरूरी है। समाज को उन्हें हर स्तर पर सहयोग देना चाहिए। विद्यालय की प्रभारी प्रधानाचार्या डॉ. प्रतिमा ने छात्राओं की मेहनत और लगन की सराहना की। उन्होंने अभिभावकों से भी आह्वान किया कि वे अपनी बेटियों को उच्च शिक्षा दिलाने में कोई कमी न रखें। कार्यक्रम में छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर वातावरण को और भी आकर्षक बना दिया। इस दौरान राखी गुप्ता, संगीता, वंदना, अनामिका, कमलेश नगाइच, कमलेश खरे आदि रहे।