फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   alongwith stolen bikes four were held

चोरी की चार बाइकों संग चार वाहन चोर गिरफ्तार

Mon, 21 Mar 2022 12:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 21 Mar 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
alongwith stolen bikes four were held
उरई। पुलिस ने गश्त के दौरान चार वाहन चोरों को गिरफ्तार कर उनके पास से चोरी की चार बाइकें बरामद कीं। दो वाहन चोर मौके से भाग गए। पुलिस ने सभी को पूछताछ के बाद जेल भेज दिया।
विज्ञापन

गोहन थानाध्यक्ष महेश कुमार ने बताया कि वह पुलिस टीम के साथ 18 मार्च की रात क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। नावर गांव स्थित आंबेडकर तिराहे के पास संदिग्ध युवक भागने लगे। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर धीरू उर्फ धीरेंद्र, रवि कोरी, राधेश्याम विश्वकर्मा, जाकिर हुसैन (सभी निवासी नावर थाना गोहन) को पकड़ लिया। नावर निवासी अंकित चतुर्वेदी व हथना सिरसाकलार निवासी राजाबाबू मौके से भाग गए।
विज्ञापन

पकड़े गए चारों युवकों के पास से पुलिस ने चोरी की चार बाइकें बरामद कीं। भागे वाहन चोरों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। गिरफ्तार युवकों का आपराधिक इतिहास आसपास के जिलों से पता किया जा रहा है। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक योगेंद्र कुमार शर्मा भी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed