{"_id":"68ae149fc6b2dc5ca80e8fb3","slug":"allegation-of-illegal-lease-on-ancestral-land-orai-news-c-224-1-bnd1005-133771-2025-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: पुश्तैनी जमीन पर अवैध पट्टे कराने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: पुश्तैनी जमीन पर अवैध पट्टे कराने का आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुरा। ग्राम पंचायत जगम्मनपुर में ग्राम प्रधान पर ग्रामीणों ने आरोप लगाए हैं। इसमें कहा कि प्रधान ने नियमों की अनदेखी कर ग्रामसभा की जमीन बताते हुए 59 लोगों के नाम जमीन का अवैध पट्टे करा दिया है, जबकि यह जमीन कई पीढ़ियों से तीन परिवारों के पास है। उनके नाम पर ही खतौनी में दर्ज है।
ग्राम पंचायत जगम्मनपुर के प्रधान प्रज्ञादीप पर कथित तौर पर पैसे लेकर घोटाला करने के आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने डीएम से शिकायत भी की है। बताया कि जिस जमीन पर नए पट्टे किए गए हैं, वह रियासत काल से ही गांव के सुरेश पुत्र गेंदालाल, राजकुमार पुत्र श्रीराम और गिरधारी पुत्र मुन्नालाल के परिवार जोतते आ रहे हैं। प्रधान ने इस जमीन को ग्राम सभा की बताते हुए अपने चहेतों को पट्टे आवंटित करा दिए हैं। इस बाबत प्रधान प्रज्ञादीप का कहना है कि जो नवीन पट्टे हुए हैं, वो गाटा संख्या 162 क व ख में किए गए हैं।
इन लोगों की जमीन पर कोई कब्जा व अवैध पट्टे नहीं किए गए हैं। आरोप निराधार है। एसडीएम माधौगढ़ राकेश कुमार सोनी ने बताया कि जो नवीन पट्टे हुए हैं वो गाटा संख्या 162 में हुए है। फिर भी उक्त प्रकरण की जांच कराई जाएगी, ताकि किसी प्रकार की समस्या उत्पन्न न हो।