{"_id":"65f347b078699f244b0d8c94","slug":"akhilesh-probed-the-hearts-of-his-loved-ones-no-decision-on-candidate-yet-orai-news-c-224-1-ori1004-112196-2024-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: अखिलेश ने टटोला अपनों का मन, प्रत्याशी पर फैसला अभी नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: अखिलेश ने टटोला अपनों का मन, प्रत्याशी पर फैसला अभी नहीं
Fri, 15 Mar 2024 12:23 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
Updated Fri, 15 Mar 2024 12:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उरई। लोकसभा चुनाव 2024 में प्रत्याशी घोषित करने से पहले सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव पार्टी के अपने साथियों का मन टटोल रहे हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने जालौन संसदीय क्षेत्र की पांचों विधानसभा के करीब 20 पार्टी नेताओं, पूर्व व वर्तमान जन प्रतिनिधि और पदाधिकारियों को लखनऊ में बुलाकर तीन घंटे तक उनके मन की बात जानी। हालांकि प्रत्याशी को लेकर सपा हाईकमान ने अभी तक कोई निर्णय नहीं लिया है। सूत्रों की मानें तो 20 मार्च से पहले प्रत्याशी की घोषणा हो सकती है।
जालौन सीट पर भाजपा के प्रत्याशी घोषित करने के बाद सपा के नेताओं में भी अपने प्रत्याशी को लेकर उत्सुकता बढ़ी है, लेकिन राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव कोई भी जल्दबाजी नहीं करना चाहते हैं। इसलिए जालौन समेत कई लोकसभा सीट के प्रत्याशी का नाम घोषित करने से पहले वह वहां के लोगों से आम राय जान रहे हैं। गुरुवार को उन्होंने जिलाध्यक्ष दीप राज गुर्जर, पूर्व जिलाध्यक्ष वीरपाल यादव, शिवराम कुशवाह, एमएलसी मान सिंह यादव, श्रीराम पाल, श्याम सुंदर यादव, दीप नारायण सिंह, अरुण यादव, वीर सेन यादव, लाखन सिंह यादव, सुरेंद्र बजरिया, धीरेंद्र चौधरी, नारायण दास, महेश सिरोमणि, महेंद्र कठेरिया, रघुवीर चौधरी, हरीओम उपाध्याय, राघवेंद्र भदौरिया आदि लखनऊ बुलाया था।
राजधानी में पार्टी के प्रदेश स्तरीय कार्यालय में अखिलेश यादव ने बारी बारी से हर एक को बुलाकर उनसे संसदीय क्षेत्र में दावेदारों की छवि के बारे में जाना। किसको उम्मीदवार घोषित कर सकते हैं, इस पर राय ली। हर साथी की राय को डायरी में नोट किया गया। दोपहर तीन बजे तक यह सिलसिला जारी रहा।