{"_id":"61b63dbb4b235f205d3907c1","slug":"after-the-head-the-ward-member-s-form-was-astounded-orai-news-knp669201781","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानी के बाद वार्ड सदस्य का पर्चा भरकर चौंकाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधानी के बाद वार्ड सदस्य का पर्चा भरकर चौंकाया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उरई। पंचायतों के सशक्तिकरण के लिए कार्य कर रहे सामाजिक कार्यकर्ता अमित इतिहास ने ग्राम पंचायत सदस्य पद पर उपचुनाव में पर्चा भरकर सभी को चौंका दिया है। हैरत की बात यह है कि ग्राम प्रधान के रूप में देश भर में कई पुरस्कार जीत चुके अमित वार्ड सदस्य जैसे छोटे पद के लिए पर्चा भरना चर्चा की विषय बन गया हैं। अमित ने कहा कि कोई भी पद छोटा या बड़ा नही होता। उसे देखने का नजरिया बस सकारात्मक होना चाहिए।
त्रिस्तरीय पंचायतों के उपचुनाव के लिए रविवार को नामांकन किया गया। जिसमें अकबरपुर इटौरा के पूर्व प्रधान व प्रधान संगठन के पूर्व जिलाध्यक्ष अमित इतिहास ने भी अकबरपुर इटौरा के वार्ड 12 से अपना पर्चा दाखिल किया। बता दें कि अमित इतिहास सिर्फ मॉडल ग्राम प्रधान ही नहीं रहे बल्कि पंचायतों पर कार्य करके उन्हें राज्य सरकार से दो तथा भारत सरकार से छह राष्ट्रीय अवार्ड प्राप्त हुए हैं। नेपाल और मालदीव की सरकारों की ओर से भी अमित इतिहास को इंटरनेशनल अवार्ड से सम्मानित किया गया है। पंचायतों की जानकारी और अनुभव के आधार पर शासन से अमित इतिहास को पंचायती राज विभाग का मास्टर ट्रेनर भी बनाया गया है। कदौरा ब्लॉक में सहायक निर्वाचन अधिकारी के समक्ष अमित ने पर्चा जमा किया। अन्य किसी का पर्चा न भरे जाने से उनका निर्विरोध चुना जाना तय है।
अब तक मिल चुके हैं अवार्ड
----------------------
3 बार दीनदयाल उपध्य्याय पंचायत सशक्तिकरण पुरस्कार
जीपीडीपी अवार्ड भारत सरकार 2 बार
चाइल्ड फ्रेंडली अवार्ड (भारत सरकार) दो बार
मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार, राममनोहर लोहिया पंचायत अवार्ड
कर्मश्री अवार्ड (नेपाल) ग्लोवल यूथ पीस अवार्ड (मालदीव सरकार)