फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   After the festival trains , buses full

त्योहार के बाद ट्रेनें, बसें फुल

Sat, 14 Nov 2015 10:58 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, उरई
ब्यूरो/ अमर उजाला, उरई Updated Sat, 14 Nov 2015 10:58 PM IST
विज्ञापन
After the festival trains , buses full
दीपावली पर अपने घर आए परदेसी अब त्योहार के बाद काम पर लौटने लगे हैं। यही
विज्ञापन
वजह है कि इन दिनों बस स्टैंड व रेलवे स्टेशन पर हजारों यात्री पहुंच रहे हैं। वहीं बसों व ट्रेनों में सीट तो दूर, पैर रखने तक की जगह नहीं मिल रही है। इसके चलते शनिवार को कई लोग तो ट्रेनों व बसों के गेट पर लटककर यात्रा करने को मजबूर रहे।

जिले में रोजगार के साधन कम होने से हजारों लोग दूर-दराज के क्षेत्रों में रहकर रोजगार करते हैं। दीपावली पर यह लोग अपने घर आए थे। त्योहार के बाद ये अपने काम पर लौटने लगे हैं। शनिवार को बड़ी संख्या में यात्री अपने मुकाम तक पहुंचने के लिए रेलवे स्टेशन व बस स्टैंडों पर पहुंचे। यात्रियों की भरमार के चलते ट्रेनें व बसें खचाखच भरकर चलीं। हालात

यह रहे कि ट्रेनों व बसों में बैठने के लिए सीट तो दूर पैर रखने तक की जगह नहीं मिल सकी। धक्का-मुक्की करते हुए लोगों को सफर करना पड़ा। वहीं यात्रियों की भरमार का फायदा प्राईवेट बस संचालकों को भी मिला। इन वाहनों में भी बड़ी संख्या में यात्रियों ने यात्रा की। दिन भर वाहनों के लिए मारामारी की स्थिति रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed