फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   After a quarrel with her husband, a woman jumped into the Yamuna from a bridge

Jalaun News: पति से विवाद के बाद महिला ने पुल से यमुना में लगाई छलांग

Thu, 24 Apr 2025 11:59 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Thu, 24 Apr 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
After a quarrel with her husband, a woman jumped into the Yamuna from a bridge
कुठौंद। थाना क्षेत्र के हुसेपुरा निवासी महिला ने पति से विवाद के बाद गुरूवार सुबह यमुना नदी में छलांग लगा दी। पुलिस ने उसकी गोताखोरों की मदद से तलाश की। लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला है।
विज्ञापन

कुठौंद थाना क्षेत्र के हुसेपुरा गांव निवासी बेटू कुमार का पत्नी लक्ष्मी (21) से गुरुवार को किसी बात पर विवाद हो गया। गुस्से में वह कुठौंद जाने की बात कहकर घर से निकल आई। इसके बाद वह ऑटो से औरैया क्षेत्र में बने शेरगढ़ घाट स्थित पुल पर पहुंची और फिर पुल से यमुना नदी में छलांग लगा दी। उधर से गुजर रहे राहगीरों की सूचना पर कुठौंद पुलिस के अलावा पड़ोसी जनपद औरैया के सदर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ललितेश नारायण त्रिपाठी पुलिस बल के साथ पहुंचे।
विज्ञापन

इसके साथ ही गोताखोरों को बुलाकर यमुना में तलाश शुरू कराई। ग्रामीणों के अनुसार महिला का पति पिकअप गाड़ी चलाता है। महिला के यमुना में कूदने की जानकारी मिलते ही परिजन यमुना नदी पर पहुंच गए। बताया जाता है कि महिला ने यमुना में कूदने के पहले अपने भाई को मोबाइल पर बताया था। भाई जब तक यमुना पुल पहुंचा तब तक महिला यमुना में छलांग लगा चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed