{"_id":"6ac6a5543f3bf86c9f02b5b0","slug":"administration-on-alert-regarding-idol-immersion-orai-news-c-224-1-ori1005-150826-2026-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट
विज्ञापन
रामपुरा। नवरात्र के बाद दशहरा पर होने वाले प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। बुधवार को प्रभारी तहसीलदार भुवनेश और क्षेत्राधिकारी माधौगढ़ अंबुज यादव ने रामपुरा पुलिस के साथ जगम्मनपुर से शिवगंज विश्रांत घाट स्थित यमुना तट तक पहुंचने वाले मार्ग और विसर्जन स्थल का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान रास्ते में जहां सड़क खराब मिली, वहां मरम्मत कराने के साथ सड़क किनारे उगी झाड़ियों की कटाई कराने को कहा गया। विसर्जन के लिए बनाए गए गड्ढे की चौड़ाई बढ़ाने और यमुना तट पर पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
विसर्जन जुलूस के दौरान जाम से बचने के लिए एकतरफा यातायात व्यवस्था लागू करने पर भी चर्चा हुई। प्रतिमाओं के विसर्जन के बाद वापसी के लिए हुसेपुरा रोड का इस्तेमाल कराने की व्यवस्था बनाई गई, ताकि मुख्य मार्ग पर भीड़ न बढ़े।
विज्ञापन
क्षेत्राधिकारी अंबुज यादव ने पुलिस अधिकारियों से कहा कि जुलूस के दौरान सुरक्षा व्यवस्था में किसी तरह की लापरवाही न हो।
इस दौरान रामपुरा थाना प्रभारी केपी सरोज, जगम्मनपुर चौकी प्रभारी उप निरीक्षक रमाकांत सिंह समेत पुलिसकर्मी मौजूद रहे।