{"_id":"4383198ee02fbf28c605c31b09018d9c","slug":"adesa-suspended-three-officers-of-ig-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईजी के आदेश्ा पर तीन सिपाही सस्पेंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईजी के आदेश्ा पर तीन सिपाही सस्पेंड
ब्यूरो/ अमर उजाला, उरई
Updated Fri, 05 Feb 2016 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धर्मांतरण मामले को लेकर वांछित बजरंग दल कार्यकर्ता के घर गई पुलिस के एक महिला से मारपीट की और घर के सामान तोड़ दिए। इसका वीडियो संज्ञान में लेते हुए आईजी ने एसपी एन कोलांचि से मामले की जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए। इस पर एसपी ने पीड़िता को महिला थानाध्यक्ष के साथ कार्यालय बुलाया और दबिश में गए दरोगा व सिपाहियाें की परेड कराई। बाद में वह डीएम रामगणेश के साथ पीड़िता केघर गए और तीन सिपाहियाें को सस्पेंड करने की बात कही। एसपी ने बताया कि इसके अलावा भी जिन सिपाहियों पर आरोप हैं, उनपर कार्रवाई हो सकती है।
शहर कोतवाली के मोहल्ला पटेलनगर बंबी रोड निवासी बजरंग दल के शैलेंद्र राजावत पर धर्मांतरण के आरोपी का बाल मुड़वाकर गधे पर बैठाकर शहर में घुमाने की रिपोर्ट दर्ज है। 31 जनवरी की रात कोतवाली पुलिस ने उनके घर पर छापा मारा और उनकी मां सरस्वती के साथ बदसलूकी की। इसके साथ ही घर के सामान तोड़फोड़ दिए। इस दौरान पुलिस ने कई अन्य घराें में भी तोड़फोड़ की।
शैलेंद्र के घर पर सीसीटीवी कैमरा लगा था, लिहाजा पुलिस का पूरा तांडव कैमरे में कैद हो गया। सुबह उसकी मां ने फुटेज निकाले और आईजी जोन जकी अहमद को वाट्सएप पर भेज दिया। इस पर आईजी ने एसपी एन. कोलांचि को फोन कर मामले में जांच कर कार्रवाई के आदेश दिए। आईजी के निर्देश के बाद एसपी ने महिला थानाध्यक्ष नीलेश कुमारी को सरस्वती के घर भेजकर उसे अपने कार्यालय बुलाया और दबिश में गए सिपाही व दरोगा की परेड कराई। इसके बाद एसपी ने दोषी सिपाही उपेंद्र यादव, इमारान व संग्राम सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।