{"_id":"12ad56e45eedbd8d12ecd65b0a4ab93b","slug":"adarsh-and-pooja-won-race-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दौड़ में आदर्श और पूजा रायक्वार रहे विजयी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दौड़ में आदर्श और पूजा रायक्वार रहे विजयी
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
Updated Sat, 20 Feb 2016 11:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गरीब और पिछडे़ क्षेत्रों के बच्चों को मौका मिले तो वे भी शहर और कान्वेंट
विज्ञापन
के बच्चों से कम नहीं हैं। यह बात 27वीं दो दिवसीय मंडल स्तरीय क्रीड़ा
प्रतियोगिता में आए तीन जनपदों के परिषदीय विद्यालयों के 300 बच्चों ने
सिद्ध कर दी। इन बच्चों में खेल भावना का परिचय देते हुए बेहतर खेल का
प्रदर्शन किया। साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम की मोहक
प्रस्तुति देकर सबका दिल भी जीत लिया। इंदिरा स्टेडियम में आयोजित मंडलीय प्रतियोगिता में जालौन के कन्या प्राथमिक विद्यालय मुसमरिया के कक्षा पांच के छात्र आदर्श ने 50 मीटर, 100 मीटर व 200 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त किया। आदर्श ने बताया कि वह पीडब्लूडी विभाग में इंजीनियर बनना चाहते हैं। यह प्रेरणा उन्हें एक रिश्तेदार से
मिली। आदर्श के पिता किसान हैं। झांसी जिले के पूर्व माध्यमिक विद्यालय धवाकर की कक्षा सात की छात्रा पूजा रायक्वार ने 180 मीटर, 400 व 600 मीटर मेे प्रथम स्थान पाया। बकौल पूजा उसेक पिता रामदास रायक्वार किसान हैं। पूजा को बचपन से ही दौड़ने का शौक है। पूजा एथलेटिक्स में पीटी ऊषा की तरह दौड़ना चाहती है। झांसी जिले के
कन्या प्राथमिक विद्यालय राजापुर की कक्षा पांच की छात्रा रिंकी ने 200 व 400 मीटर की दौड़ में बाजी मारी। रिंकी व्यायाम शिक्षक बनना चाहती है। ललितपुर जिले के पूर्व माध्यमिक विद्यालय रौड़ा के कक्षा आठ में पढ़ने वाले राजकुमार ने डिस्कस व लंबी कूद में पहला स्थान प्राप्त किया है। राजकुमार ने बताया कि वह प्रदेश स्तर भी बेहतर
प्रदर्शन करेंगे, लेकिन परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों को सही प्लेटफार्म मिले तो वह दुनिया के कोने कोने में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा सकते हैं। वह भविष्य में एक अच्छा स्पोर्ट्स मैन बनना चाहते हैं।
‘प्रतियोगिताओं से प्रतिभा में आता निखार’
27वीं मंडल स्तरीय बाल क्रीडा प्रतियोगिता के दो दिवसीय कार्यक्रम का समापन शनिवार को हो गया। प्रतियोगिता के समापन पर मुख्य अतिथि एडीएम आनंद कुमार ने मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। मुख्य अतिथि ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताओं से ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाएं निखर कर आतीं हैं। विशिष्ट अतिथि
अपर पुलिस अधीक्षक शकील अहमद ने कहा कि खेलकूद से प्रतिभागियों में कंपटीशन की भावना जाग्रत होती है। अध्यक्षता कर रहे मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक झांसी जीएस राजपूत ने कहा कि खेलकूद से बच्चों का सर्वागीण विकास होता है। संयोजक बीएसए राजेश कुमार वर्मा ने कहा कि प्रतियोगिताओं से बच्चों में प्रतिस्पर्धा की भावना बढ़ती
है। संचालन युद्धवीर कंथरिया ने किया। इस मौके पर बीएसए ललितपुर एसपी यादव, नगर शिक्षाधिकारी गनपत लाल, खंड शिक्षाधिकारी कमलेश गुप्ता, राजेंद्र कुशवाहा, मनमोहन तिवारी, लक्ष्मीकांत रावत, अभिनव दीक्षित, महेंद्र भाटिया, ठाकुर दास यादव, अमित आदि मौजूद रहे।