फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Action taken on peacekeepers of 27 cattlemen

27 पशुपालकों के खिलाफ थाने में दी तहरीर

Tue, 26 Nov 2019 12:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 26 Nov 2019 12:30 AM IST
विज्ञापन
Action taken on peacekeepers of 27 cattlemen
गौशाला का निरीक्षण करते खंड विकास अधिकारी अति रंजन सिंह - फोटो : ORAI
कदौरा। बीडीओ अतिरंजन सिंह ने सोमवार को ब्लाक क्षेत्र के हरचंदपुर, इटौरा बावनी, इकौना, निधानन डेरा, जकसिया, लोदीपुर समेत आधा दर्जन गांव का निरीक्षण किया। निरीक्षण में बीडीओ ने आवास व शौचालय देखे व अधूरे शौचालय देखकर लाभार्थियों को जल्द निर्माण पूरा करने की चेतावनी दी। बीडीओ अतिरंजन सिंह ने बताया कि इकौना गांव के 27 पशुपालकों के विरुद्ध पुलिस को तहरीर दी है। देर रात उन पर शांतिभंग की कार्रवाई की गई।
विज्ञापन

बीडीओ ने इकौना से निधानन डेरा की सड़क का निरीक्षण किया और ग्राम प्रधान बिटोल व सचिव प्रभात को मनरेगा से सड़क को सही कराने के निर्देश दिए। साथ ही नाला निर्माण के लिए सीडीओ को पत्र लिखने की बात कही। बीडीओ ने ग्रामीणों को सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के अंतर्गत ग्राम में हुए कार्यों के बारे में पूछकर निस्तारण का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

ग्रामीण जयकरन, रामप्रकाश, हेमंत, राजा पाल ने बीडीओ को शिकायतीपत्र देकर बताया कि गांव में गोशाला है लेकिन पशुपालक अपने मवेशियों को खुला छोड़ देते हैं और मवेशी फसलों को रौंदकर बर्बाद कर देते है। पशुपालक अपने मवेशियों को दूध निकालने के बाद छोड़ देते है। जब पशुपालकों से उलाहना दो तो झगड़े पर आमादा हो जाते है। इस पर बीडीओ ने गांव का भ्रमण कर पशुपालकों को चेतावनी दी। साथ ही उनकी फोटो खींचकर सूची बनाकर पुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आधा दर्जन सचिवों को दिया नोटिस
बीडीओ ने लापरवाही में आधा दर्जन सचिवों को नोटिस देकर तीन दिन में जवाब देने के लिए कहा। बीडीओ अतिरंजन सिंह ने बताया कि उसरगांव, छौंक, आटा, अकोढ़ी, अकबरपुर, चमारी में लगातार अन्ना मवेशियों की शिकायत मिल रही थी। निस्तारण न करने पर सचिवों को कारण बताओ नोटिस जारी किए है। संतोषजनक जवाब न देने पर वेतन काटा जाएगा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed