फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Action on nine for violation of social distance

सामाजिक दूरी के उल्लंघन पर नौ पर कार्रवाई

Fri, 19 Jun 2020 12:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jun 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
Action on nine for violation of social distance
बाजार में दुकानदारों को सामाजिक दूरी का पालन कराने के लिए समझाते एसडीएम व सीओ - फोटो : ORAI
जालौन। बाजार में सामाजिक दूरी का पालन न करने पर एसडीएम व सीओ ने नौ दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई की। इसके अलावा विपरीत साइड की दुकान खोलने वाले दो दुकानदारों के खिलाफ भी कार्रवाई कर 3000 रुपये वसूले गए। दुकानदारों के खिलाफ कोतवाली में लॉकडाउन के नियमों का उल्लंघन करने का मामला दर्ज कराया गया।
विज्ञापन

गुरुवार को एसडीएम सुनील कुमार शुक्ला ने सीओ सुबोध गौतम, कोतवाल रमेशचंद्र मिश्र के साथ बाजार में भ्रमण किया। इस दौरान उन्हें नौ दुकानों पर सामाजिक दूरी का पालन होता हुआ नहीं मिला। दुकानदार झुंड के रूप में ग्राहकों को खड़ा किए थे, साथ ही दुकान के अंदर भी पांच से अधिक लोग बैठे मिले। जिस पर एसडीएम ने नौ दुकानदारों के खिलाफ कोतवाली में नियमों का पालन न करने का मामला दर्ज कराया। दो दुकानदार ऐसे मिले जो बायीं साइड की दुकानें खोलकर सामान बेच रहे थे। विपरीत साइड की दुकान खोलने पर दोनों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 3000 रुपये जुर्माना वसूला गया। एसडीएम ने नियमों का पालन न करने वाले दुकानदारों को चेतावनी देकर कहा कि वह अपनी आदतों को सुधार लें, अन्यथा उनके खिलाफ मामला दर्ज कराया जाएगा।
विज्ञापन

नियमों का उल्लंघन करने पर रिपोर्ट दर्ज
कालपी। नियमों का पालन न करने पर पुलिस ने बाजार में तीन दुकानदारों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। मालूम हो कि नगर के मुख्य बाजार टरनंनगंज की दुकानों को खोलने के लिए स्थानीय प्रशासन के द्वारा एक एक दिन में एक एक साइड की दुकानों को खोलकर सामाजिक दूरी का पालन करने की अनुमति दी गई है, लेकिन कई दुकानदार नियमों की अनदेखी कर रहे हैं। कोतवाली पुलिस ने टरनंनगंज बाजार के अलग अलग स्थानों में शासनादेश के उल्लंघन करने पर मतीन खान, मनीष कुमार, हरीस कुमार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

धूल खाती मिली थर्मल स्क्रीनिंग मशीन
संवाद न्यूज एजेंसी
जालौन। गुरुवार को एसडीएम सुनील कुमार शुक्ला ने स्थानीय सब रजिस्ट्रार कार्यालय का निरीक्षण किया तो उन्हें दो लोग बिना मास्क पहने मिले। जिस पर उन्होंने दोनों को कार्यालय से बाहर कर मास्क लगाकर आने के निर्देश दिए। निरीक्षण में कार्यालय में प्रवेश से पूर्व लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग के लिए उपलब्ध कराई गई थर्मल मशीन धूल खाती मिली। जिस पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त की। इसके साथ ही शारीरिक दूरी के लिए बनाए गए गोलों में भी लोग खड़े नहीं मिले। बल्कि लोग झुंड बनाकर खड़े मिले। उन्होंने झुंड बनाकर खड़े लोगों के बीच सामाजिक दूरी के साथ खड़ा कराया। फिंगर व आई प्रिंट देते समय सैनिटाइजर का प्रयोग होता नहीं मिला। अव्यवस्थाओं पर एसडीएम ने कड़ी नाराजगी जाहिर की साथ ही कर्मचारियों को सख्त निर्देश देकर कहा कि लॉकडाउन के नियमों का कड़ाई से पालन करें। एसडीएम ने कहा कि निर्धारित फीस के अतिरिक्त यदि कोई कमीशन मांगता है तो इसकी शिकायत करें। एसडीएम ने बताया कि निरीक्षण आख्या डीएम को भेजी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed