फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   accident,police,driver,collage,dumper

कोहरे के चलते खड़े डंपर में भिड़े दो ट्रक

Tue, 01 Feb 2022 11:55 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 01 Feb 2022 11:55 PM IST
विज्ञापन
accident,police,driver,collage,dumper
हादसे के बाद क्षतिग्रस्त खड़ा ट्रक - फोटो : ORAI
आटा। सड़क पर खड़े डंपर में ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। इसके बाद एक अन्य ट्रक ने भी उसी ट्रक व डंपर में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों ट्रकों के अगले हिस्से क्षतिग्रस्त हो गए। एक ट्रक का चालक केबिन में फंस गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला। जबकि अन्य चालक और परिचालक बाल-बाल बच गए। पुलिस ने सभी को अस्पताल पहुंचाया। लगभग तीन घंटे बाद पुलिस ने क्षतिग्रस्त ट्रकों व डंपर को क्रेन से हटवाया।
विज्ञापन

झांसी कानपुर हाइवे स्थित आटा थाना क्षेत्र के इंटर कालेज के पास मंगलवार की सुबह कोहरा के चलते खड़े डंपर में एक के बाद एक दो ट्रक भिड़ गए। हादसे में एक ट्रक का चालक संजय निवासी बिधूना जिला औरैया केबिन में फंस गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे किसी तरह बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। जबकि दूसरे ट्रक के चालक अनिल निवासी करियापुर थाना भोगनीपुर जिला कानपुर देहात व हेल्पर कमल को हल्की चोटें आई। हादसा देख आसपास मौजूद लोगों में अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed