फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   accident,hospital,police,auto,injured

अनियंत्रित होकर ऑटो पलटा, मासूम समेत 7 घायल

Thu, 15 Jul 2021 11:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jul 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
accident,hospital,police,auto,injured
आटा। कदौरा से सवारी भरकर उरई जा रहा ऑटो जैसे ही नेशनल हाईवे स्थित भबुआ मजार के पहुंचा तो रफ्तार तेज होने की वजह से ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। इससे उसमें बैठे मासूम समेत सात लोग घायल हो गए। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एनएचएआई की एंबुलेंस से अस्पताल में भर्ती कराया। जहां एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन

कदौरा से सवारी लेकर एक ऑटो चालक उरई जा रहा था। जैसे ही वह आटा थाना क्षेत्र के नेशनल हाइवे स्थित भभुआ मजार के पास से गुजरा तो रफ्तार तेज होने की वजह से अनियंत्रित होकर सड़क पर ही पलट गया। जिससे उसमें बैठे शफीक (30) निवासी उरई, अंजली गुप्ता (35)
विज्ञापन

निवासी आटा, मदीना (5)निवासी कदौरा , कल्ला (40)निवासी बधौली, अनिल कुमार (45) निवासी जालौन, मीरा गुप्ता (40) निवासी उरई घायल हो गए। हाईवे पर हादसा होने की वजह से एक ओर का यातायात बाधित रहा। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से उरई अस्पताल में भर्ती कराया। जहां एक कि हालत नाजुक बताई जा रही। वहीं ऑटो चालक मौके से भाग निकला।(संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed