{"_id":"6186c64041369e4dd462532c","slug":"accident-death-bike-hospital-collage-orai-news-knp6624429102","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुर्घटनाओं में घायल चार में से दो युवकों की इलाज के दौरान मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुर्घटनाओं में घायल चार में से दो युवकों की इलाज के दौरान मौत
विज्ञापन
कुठौंद। तीन दिन पहले अलग-अलग सड़क हादसों में घायल हुए तीन युवकों में से दो की इलाज के दौरान मौत हो गई। जब उनके शव घर पहुंचे, तो परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं गांवों में मातम पसर गया।
बताते चलें कि दो नवंबर को कुठौंद थानाक्षेत्र के बावली उमरी मार्ग पर पड़ने वाले बरीकापुरा मोड़ पर ट्रैक्टर व बाइक की टक्कर हो गई थी। जिसमें बाइक सवार विजय (39) और उसका दोस्त बंटू यादव निवासी जमलापुर कुठौंद गंभीर रुप से घायल हो गए थे। राहगीरों ने घायलों को कुठौंद सीएचसी पहुंचाया था। जहां से हालत गंभीर देखते हुए दोनों को रेफर कर दिया गया था। जहां विजय की इलाज के दौरान गुरुवार को मौत हो गई थी। उसका शव घर आया तो घर में कोहराम मच गया।
वहीं गुरुवार को इसी मार्ग पर दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। जिसमें एक बाइक पर सवार विकास कुमार वाजपेई (22) निवासी बावली कुठौंद व दूसरी बाइक का चालक मोनू यादव निवासी आलमपुर कुठौंद गंभीर रुप से घायल हो गए थे। राहगीरों ने दोनों को कुठौंद सीएचसी पहुंचाया। जहां उनकी हालत गंभीर देखते हुए झांसी मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया था। शुक्रवार को उपचार के दौरान विकास की मौत हो गई। जबकि मोनू का ग्वालियर में इलाज चल रहा है। युवक का शव गांव पहुंचा, तो परिजनों में कोहराम मच गया। थानाध्यक्ष अरुण कुमार तिवारी ने बताया कि पिता मूलचरण निवासी जमलापुर जुन्नारदार थाना कुठौंद की तहरीर पर अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल शुरु कर दी है।
विज्ञापन
--------------
दो बाइकों में टक्कर, दो घायल
आटा। आटा थानाक्षेत्र के झांसी कानपुर हाइवे स्थित संकटमोचन मंदिर के पास दो बाइकों की शनिवार को आमने सामने टक्कर हो गई। जिसमें दोनों बाइकों के चालक गंभीर रुप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल शिवकुमार साहू निवासी कहटा व राजेंद्र पाल निवासी बरखेरा कालपी को टोल की एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां दोनों का इलाज चल रहा है। बाइक सवार हेलमेट लगाए थे। (संवाद)
-----------------
बहू ने सास को ईंट मारकर किया घायल
आटा। सास बहू में घर के कामकाज को लेकर विवाद हो गया। जिसमें ससुर ने बहू पर ईट मारकर सास को घायल करने का आरोप लगाया। मामला थाने पहुंचा तो पुलिस ने घायल सास को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। आटा थानाक्षेत्र के भदरेखी निवासी बशीर ने पुलिस को बताया कि शनिवार की सुबह उसकी पत्नी व बहू का किसी बात को लेकर विवाद हो गया। जिस पर बहू ने सास के सिर पर ईंट मार दी। जिससे वह लहूलुहान हो गई। उसने इसकी शिकायत थाना पहुंचकर पुलिस से की। पुलिस ने घायल को डाक्टरी परीक्षण के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।