{"_id":"619bdef704ba660ebd41e0e0","slug":"accidant-orai-news-knp6654979184","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक ने ऑटो में मारी टक्कर, किसान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक ने ऑटो में मारी टक्कर, किसान की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आटा। झांसी-कानपुर हाईवे पर संकट मोचन मंदिर के पास सोमवार की सुबह ट्रक ने ऑटो में टक्कर मार दी। इस हादसे में ऑटो सवार मंडी में मिर्ची बेचने जा रहे किसान की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
आटा थाना क्षेत्र के गांव परासन निवासी किसान हनीफ (35) सोमवार की सुबह ऑटो से मिर्ची बेचने उरई मंडी जा रहे थे। झांसी-कानपुर हाईवे पर संकट मोचन मंदिर के पास ऑटो पंक्चर हो गई। ड्राइवर पंक्चर सही कराने चला गया और हनीफ ऑटो में बैठा रहा।
इसी दौरान ट्रक ने ऑटो में टक्कर मार दी, जिससे हनीफ गंभीर रूप से घायल हो गया ऑटो भी क्षतिग्रस्त हो गई। चालक ट्रक लेकर मौके से भाग गया। पुलिस ने घायल को एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।