फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Abisa withdraw funds from an account at the school accused of

एबीएसए पर स्कूल के खाते से रुपये निकलवाने का आरोप

Fri, 22 Jul 2016 10:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
अमर उजाला ब्यूरो, उरई Updated Fri, 22 Jul 2016 10:50 PM IST
विज्ञापन
Abisa withdraw funds from an account at the school accused of
पैसा - फोटो : अमर उजाला
माधौगढ़ ब्लाक के खंड शिक्षाधिकारी ने दबंगई के चलते जूनियर हाईस्कूल सिहारी विद्यालय केे खाते से अपने चहेते प्राथमिक विद्यालय भगवंतपुर के खाते में इस साल अप्रैल में 24 हजार रुपये ट्रांसफर करा दिए जबकि यह राशि जूनियर हाईस्कूल सिहारी की थी। मामले की शिकायत आला अधिकारियों से की गई है। गौरतलब हो कि माधौगढ़ ब्लाक में जूनियर
विज्ञापन


हाईस्कूल सिहारी है। इसमें आठ बीघा जमीन है। इसे स्कूल की कमेटी द्वारा 35 हजार रुपये प्रति साल पर जुताई के लिए दिया जाता है। इसका रुपया स्कूल के खाते में जमा होता है। इसकी जमा राशि लगभग 6 लाख रुपये है। एबीएसए पर आरोप है कि उन्होंने प्राथमिक विद्यालय भगवंतपुरा के प्रधानाध्यापक रामअवतार के खाते में जूनियर हाईस्कूल सिहारी के खाते
विज्ञापन


से 24 हजार रुपये ट्रांसफर करवा दिए। ये रकम एबीएसए को प्रधानाध्यापक ने सौंप दी। सिहारी गांव के प्रधान राजेंद्र पाल ने बताया कि मामले की शिकायत डीएम और कमिश्नर से की गई है। इसके अलावा इस बात की पुष्टि कमेटी के सदस्य मानसिंह, विजय कुमार, शांति देवी व एहसान खातून ने की। साथ ही उक्त धनराशि की रिकवरी की भी मांग की ताकि धनराशि विद्यालय की बाउंड्री व गेट बनवाए जाने में लगाई जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या कहते हैं जिम्मेदार
इस तरह का मामला है तो वित्त एवं लेखाधिकारी प्रदीप तिवारी से जांच कराकर संबंधित जिम्मेदारों के खिलाफ वित्तीय अनियमितता के तहत कार्रवाई की जाएगी।
-प्रदीप कुमार पांडेय, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed